शिवपुरी

Shivpuri News: ’99 तक गालियां सहेंगे, 100वीं पर करेंगे डेंटिंग-पेंटिंग’, कृष्णवंशियों पर भाजपा विधायक का विवादित बयान

Preetam Lodhi Viral Video: कृष्णवंशियों को लेकर दिए बयान का वीडियो वायरल, करैरा में रानी अवंती बाई लोधी जयंती कार्यक्रम में बोले भाजपा विधायक प्रीतम लोधी।
2 min read
Aug 18, 2026
preetam lodhi viral video giving warning krishnavanshi
Preetam Lodhi Denting Painting Statement: भाजपा विधायक ने कृष्णवंशियों को दी चेतावनी (फोटो सोर्स- Patrika)

Preetam Lodhi Denting Painting Statement: अपने विवादित बयानों लगातार चर्चा में बने रहने वाले भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक और विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Preetam Lodhi Viral Video)हो रहा है। यह वीडियो रविवार को शिवपुरी के करैरा नगर में आयोजित रानी अवंती बाई लोधी जयंती के कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इस वीडियो में करैरा विधायक कृष्णवंशियों को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई हैं।

99 गालियों तक सुनेंगे, 100वीं पर करेंगे डेंटिंग-पेंटिंग: प्रीतम लोधी

करेंरा में रविवार को रानी अवंती बाई लोधी जयंती के कार्यक्रम में पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोधी ने कृष्णवंशियों का जिक्र करते हुए कहा कि 99 गलतियों के बाद रुक जाना, 100वीं गलती नहीं होने देंगे, वरना भगवान कृष्ण ने जिस तरह शिशुपाल का हिसाब किया था, उसी तरह 'डेंटिंग-पेंटिंग' कर देंगे।

'लातो के भूत बातों से नहीं मानते, जवाब देना जरूरी '

विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि जो भी कृष्णवंशी गाली देते हैं, उनकी गालियां 99 तक सुनते रहना. लेकिन 100 नहीं होने देना। उन्होंने कहा कि जवाब देना जरूरी है। कुछ लोग लातों के भूत होते हैं, इसलिए बातों से नहीं मानेंगे। ऐसे लोगों को उनकी भाषा में ही जवाब देना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि इस काम में प्रीतम लोधी उनके साथ रहेगा और करैरा के लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तो ब्रह्मांड हैं, वे इतनी गालियां झेल जाते हैं, लेकिन हम लोधी हैं। 99 की गिनती पूरी होने के बाद उसका परिणाम भी बेहतर देंगे।

कुख्यात डकैत को बताया था अपना भाई

बता दें कि, करीब दो महीने पहले विधायक प्रीतम लोधी ने पिछोर में अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चंबल के कुख्यात डकैत रामबाबू गडरिया की जमकर तारीफ की थी और उसे अपना भाई बता दिया था। प्रीतम लोधी ने कुख्यात डकैत का सिर्फ गुणगान ही नहीं किया बल्कि उसे अपने सुख-दुख का साथी बताते हुए ये भी कहा कि हम भाई थे। लोधी के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बयान के दो दिन बाद फिर उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने बयान के लिए माफी मांगी थी।

Updated on:
18 Aug 2026 11:22 am
Published on:
18 Aug 2026 11:21 am