शिवपुरी

शिवपुरी में स्कूटी से जा रही छात्रा का पीछा कर सांड ने मारी टक्कर, कई जगह आई चोट

Bull Attack on Girl: सांड के टक्कर मारने से छात्रा गिरी तो सांड ने किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, शहर में आए दिन बढ़ रहा आवारा पशुओं का कहर।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 8:36 PM IST
Shivpuri Bull Attack on Girl
Shivpuri Bull Attack on Girl, सीसीटीवी में स्कूटी के पीछे भागता सांड (Source-Patrika)

Shivpuri Bull Attack on Girl: मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर में स्कूटी से जा रही एक छात्रा पर सांड ने हमला कर दिया। सांड स्कूटी का पीछा कर रहा था और जैसे ही छात्रा ने स्कूटी रोकी तो उस पर हमला कर दिया। घटना शहर के कल्लनशॉप फैक्ट्री के पास शनिवार सुबह की है। बताया गया है कि छात्रा अपनी नानी के घर से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल पेपर देने जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह छात्रा को सांड से बचाया। घटना में छात्रा को शरीर में कई जगह चोटें आई हैं।

स्कूटी से पेपर देने जा रही थी छात्रा

फतेहपुर निवासी कनक शर्मा (16) हाईस्कूल में पढ़ती है और इस समय उसके छमाही पेपर चल रहे हैं। वह अभी पुरानी शिवपुरी में अपनी नानी के घर पर रहकर पेपर दे रही है। शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे वह स्कूटी पर सवार होकर पेपर देने के लिए स्कूल जा रही थी। जैसे ही कनक कल्लनशॉप फैक्ट्री के पास पहुंची तो पीछे से एक काला सांड आया और उसने कनक को टक्कर मारकर गिरा दिया। गिरने के बाद सांड बालिका की पीठ पर पैर रखकर निकल गया, जिससे पीठ की हड्डी सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है।

पीछा कर सांड ने मारी टक्कर

घटना देख आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक छात्रा कनक बेहोश हो चुकी थी। लोगों ने किसी तरह सांड से बचाया। इस दौरान सांड ने एक युवक पर भी हमला किया और उसे भी सींग मारा, जिससे युवक को भी चोट आई है। पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें काले रंग का सांड छात्रा की स्कूटी का पीछा करते और फिर छात्रा पर हमला करते दिखाई दे रहा है। घायल हालत में छात्रा कनक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पूरे घटनाक्रम में जहां बालिका घायल हो गई, वही वह अपना पेपर देने से भी चूक गई। परिजनों का कहना है कि बेटी ने पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन आवारा मवेशी की वजह से वह परीक्षा नहीं दे पाई। परिजनों ने प्रशासन और नगर पालिका की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

Updated on:
21 Nov 2026, 8:36 PM IST
Published on: