शिवपुरी

एमपी में पुलिस को पुलिस कर रही प्रताड़ित, पुलिस थाने में ASI ने गटका जहर

Shivpuri News: एएसआई को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, ASI ने टीआई पर लगाए गंभीर आरोप..।
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2024, 7:29 PM IST
SHIVPURI

Shivpuri News: मध्यप्रदेश में पुलिस को पुलिस ही प्रताड़ित कर रही है ये हम नहीं कह रहे बल्कि शिवपुरी में हुई एक घटना कह रही है। दरअसल शिवपुरी के कोलारस थाने में पदस्थ एक ASI ने जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की है। ASI को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उसका इलाज चल रहा है। जहर पीने वाले ASI ने कोलारस थाने के टीआई पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं । मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी व कोलारस एसडीओपी मौके पर हैं।

पुलिस को पुलिस कर रही प्रताड़ित

कोलारस पुलिस थाने में पदस्थ राकेश बंजारा ने रविवार शाम करीब 5.30 बजे थाने में कोई जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगने पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। एएसआई बंजारा ने अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए बताया कि कोलारस थाने में पूरा लेनदेन का काम तीन हवलदार अवतार सिंह, दिलीप व नरेश करते हैं। दो दिन पहले भी दो मवेशियों से भरे ट्रक इन लोगों ने पकड़े थे और उनमें से एक ट्रक को मौके पर ही पैसे लेकर छोड़ दिया था और दूसरे को वह पुलिस थाने ले आए। इस मामले में टीआई अजय जाट ने उनसे कार्रवाई के लिए बोला, लेकिन उसने उसका कार्यक्षेत्र न होने के कारण कार्रवाई करने से मना कर दिया तो टीआई जाट ने गुस्से में उससे काफी भला-बुरा कहा और उसके खिलाफ पुलिस थाने के रोजनामचा में झूठी रिपोर्ट डाल दी।


टीआई की कर चुका है शिकायत

एएसआई राकेश बंजारा ने ये भी बताया कि पहले भी टीआई अजय जाट उन्हें कई बार प्रताड़ित कर चुके हैं। जिसकी शिकायत उसने दो बार एसडीओपी कोलारस विजय यादव से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब टीआई की प्रताड़ना सहन नहीं हुई तो जहर खा लिया। इधर मामले की सूचना पर एएसपी संजीव मुले व एसडीओपी विजय यादव कोलारस अस्पताल पहुंचे और एएसआई की हालत देखी और उसे जिला अस्पताल रेफर करवाया। एसपी अमन राठौड़ ने बताया कि कोलारस थाने के एक एएसआई ने कोई जहरीला पदार्थ गटका है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं है। मामले की जांच के लिए मैंने मौके पर एएसपी को भेजा है। जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी।

Updated on:
13 Oct 2024, 7:29 PM IST
Published on: