MP News: नगर पालिका की उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति रामजी व्यास का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर बुधवार शाम को वायरल हुआ है। ऑडियो में रामजी व्यास किसी से फोन पर बात करते हुए शिवपुरी की पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को लेकर बोल रहे हैं।
MP News: शिवपुरी नगर पालिका की उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति रामजी व्यास का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर बुधवार शाम को वायरल हुआ है। ऑडियो में रामजी व्यास किसी से फोन पर बात करते हुए शिवपुरी की पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया(Yashodhara Raje Scindia) को लेकर बोल रहे हैं कि मैं तो बस यही चाहता हूं कि राजमाता की पुत्री अब इस शहर में न आएं। इस बात से पहले रामजी व्यास यह बोल रहे हैं कि यशोधरा राजे के शहर छोड़ने के बाद सीवर प्रोजेक्ट व मड़ीखेड़ा में शहर को लूट लिया और शहर को बर्बाद कर दिया।
अब किसने लूट लिया और किसने शहर बर्बाद कर दिया, यह बात ऑडियो में साफ समझ में नहीं आ रही। इतना ही नहीं यह ऑडियो कब का है और रामजी व्यास किससे बात कर रहे हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
सोशल मीडिया पर इस ऑडियो को लेकर शहर के लोग अपनी-अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। चूंकि पिछले कुछ दिन से नगर पालिका में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित कुछ पार्षदों में विवाद की स्थिति चल रही है। अभी कुछ दिन पहले अध्यक्ष पति संजय शर्मा का एक ऑडियो सामने आया था और अब उपाध्यक्ष पति का ऑडियो सामने आने से दोनों पक्षों का विवाद खुलकर सामने आ गया है।
यह पूरा ऑडियो एडिट कर बनाया है। मेरे पास 4 दिन पूर्व अध्यक्ष पति ने यह ऑडियो मोबाइल पर डालकर पूछा था कि इस मामले(Yashodhara Raje Scindia) में क्या करना है। इस पर मैंने उनको जवाब दे दिया था कि यह ऑडियो मेरा नहीं है। इसलिए तुमको जो करना है कर लो। पूरे मामले की जांच होना चाहिए। मुझे जबरन बदनाम करने की यह साजिश है।- रामजी व्यास, उपाध्यक्ष पति नपा व पूर्व मंडी सचिव