श्रावस्ती

शादी की तैयारी के बीच छा गया मातम: सब्जी लेने निकले युवकों की एसयूवी को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

श्रावस्ती में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी। घर से कुछ युवक कार से बाजार सब्जी लाने के लिए निकले थे। अचानक कार डंपर से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शादी की खुशियों के बीच घर में मातम पसर गया।

2 min read
सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

श्रावस्ती में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। सब्जी खरीदने बाजार जा रहे युवकों की एसयूवी को घने कोहरे के बीच एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसने एक परिवार की खुशियों को पल भर में गम में बदल दिया। शादी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे कुछ युवक सुबह-सुबह सब्जी लेने बाजार जा रहे थे। लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी यात्रा को दर्दनाक बना दिया। यह दुर्घटना चिल्हारिया-भिनगा मार्ग पर टेपरा गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि सिरसिया बाजार के रहने वाले 33 वर्षीय मनीष कुमार सोनी के घर मांगलिक कार्यक्रम होना था। इसी सिलसिले में वह अपने रिश्तेदारों और परिजनों के साथ एसयूवी से सब्जी खरीदने के लिए मंडी जा रहे थे। वाहन में उनके साथ सिद्धार्थनगर के रहने वाले संतोष कुमार सोनी (31), सूर्यभान सोनी (32), ओजेश (18) और अतुल सोनी (17) भी सवार थे।

एसएसबी के उप कमांडेंट की दिखी संवेदनशीलता अपनी गाड़ी रोक कर शुरू किया राहत कार्य

सुबह के समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। इसी बीच टेपरा के पास सामने से आ रहे एक डंपर ने उनकी एसयूवी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी। कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। और सभी लोग उसमें फंस गए। इसी दौरान रनियापुर सीमा चौकी से भिनगा की ओर जा रहे एसएसबी के उप कमांडेंट गोवर्धन पुजारी का काफिला वहां से गुजर रहा था। हादसा देखते ही उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और राहत कार्य शुरू करवाया। उन्होंने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकलवाया।

घायलों को एंबुलेंस की सहायता से भेजा गया अस्पताल

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद संतोष कुमार सोनी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के निर्देश पर एसएसबी की क्यूआरटी टीम भी जिला अस्पताल पहुंची। घायलों का हालचाल जाना। टीम ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस हादसे के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।

Published on:
13 Mar 2026 01:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर