7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रावस्ती राप्ती नदी में नहाने गए पांच बच्चों के साथ हादसा, दो लापता; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए पांच बच्चों में दो गहरे पानी में लापता हो गए। तीन बच्चों को बाहर निकाल कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जहां शादी की शहनाई बज रही थी। वहां मातम पसर गया है।

2 min read
Google source verification
दुर्घटना स्थल पर जुटे लोग मौके पर पहुंचे सीओ फोटो सोर्स विभाग

दुर्घटना स्थल पर जुटे लोग मौके पर पहुंचे सीओ फोटो सोर्स विभाग

श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए पांच बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया। तेज गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे बच्चों में से दो गहरे पानी में डूब गए। जबकि तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ टीम देर शाम तक लापता बच्चों की तलाश में जुटी रही।

श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली इलाके में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। भखला पुल के पास बहने वाली राप्ती नदी में नहाने गए पांच बच्चे अचानक तेज बहाव और गहराई की चपेट में आ गए। हादसे में दो बच्चे नदी में लापता हो गए। जबकि तीन बच्चों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शाम के समय गर्मी अधिक होने पर सभी बच्चे नदी किनारे नहाने पहुंच गए। शुरुआत में बच्चे उथले पानी में खेल रहे थे। लेकिन कुछ देर बाद वे धीरे-धीरे गहरे हिस्से की तरफ चले गए। अचानक संतुलन बिगड़ने से बच्चे डूबने लगे। जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को बचाने का प्रयास शुरू किया।

तीन बच्चों को बाहर निकाल कर नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया

सूचना मिलते ही भिनगा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद अभिषेक, राहुल और विनय नाम के तीन बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं प्रेम प्रकाश और एक अन्य बच्चा नदी में लापता बताए जा रहे हैं। दोनों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया। बाद में प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया। जिसने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। लेकिन दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

शादी वाले घर में छाया मातम, गांव में दौडी शोक की लहर

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान भी मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लिया। उन्होंने बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह नदी की गहराई और बच्चों का अचानक बहाव में चले जाना सामने आया है। इस दर्दनाक घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

श्रावस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग