27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रावस्ती में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त रखने हेतु SP ने किया महकमे में बड़ा फेरबदल, फौरन कार्यभार ग्रहण करने का दिशा निर्देश

श्रावस्ती जिले में बेहतर पुलिसिंग और लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त रखने हेतु SP ने बड़ा फेरबदल किया है। कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, shrawasti

फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, SP

श्रावस्ती जिले में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त रखने के लिए SP राहुल भाटी ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इसके अंतर्गत 29 पुलिसकर्मियों समेत 30 का तबादला किया गया है। इनमें उप निरीक्षक और कई चौकी प्रभारी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नए थानों और चौकियों पर स्थानांतरित किया गया है।वहीं एक उपनिरीक्षक को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

SP ने 29 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, लॉ एंड ऑर्डर पर मुख्य फोकस

SP ऑफिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चौकी प्रभारी बाबा विभूतिनाथ (थाना सिरसिया) जितेंद्र राय को चौकी प्रभारी लक्ष्मणपुर (थाना कोतवाली भिनगा) बनाया गया है। प्रमानंद को सेमरी चौकी प्रभारी और शमशाद अली को लक्ष्मणपुर से कस्बा भिनगा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, राजकुमार सिंह, अब्दुल खेरे सिद्दीकी, जितेंद्र कुमार वर्मा, गौरव सिंह, रामसजीवन निषाद, पंकज गुप्ता, दीपक गिरि, अंजली वर्मा, उमेश कुमार वर्मा, प्रयागदत्त चौबे, सतेश सिंह और धनश्याम गुप्ता सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों के भी तबादले हुए हैं। इनमें से कुछ को पुलिस लाइन से थानों व चौकियों पर भेजा गया है, जबकि कुछ को थानों से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। SP ऑफिस ने ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। आदेश की प्रतिलिपि ASP, CO। समस्त थाना प्रभारियों और संबंधित शाखाओं को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।