सिद्धार्थनगर

डीजे बजाने से मना करने पर धारदार हथियार से युवक की हत्या, क्षेत्र में हड़कंप

सिद्धार्थनगर जिले में डीजे चलाने के विवाद में एक युवक की दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
Feature image

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में कूंड़ी गांव निवासी उमेश की दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक ने इन दबंगों से मां की बीमारी का हवाला देकर डीजे बंद करने को कहा था। बता दें कि गांव का ही सोविंद अपने घर तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। मृतक उमेश अपने बूढ़े मां को हार्ट की समस्या बताकर बंद करने को कहा था। जो आरोपियों को नागवार गुजरा और हाथापाई के साथ थोड़ा विवाद हुआ, जो लोगों ने शांत कराया था।

शनिवार को दबंगों ने धारदार हथियार से हत्या की

शनिवार को देर शाम अपने खेत के तरफ जा रहे उमेश को रोककर सोविंद, सनमान, शिव लाल व चंदू ने रोक कर हाथापाई व मारपीट करने लगे। इसी बीच सोविंद ने धारदार हथियार से उमेश पर हमला कर दिया। जिससे उमेश घायल होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।इसी दौरान पुलिस ने इस हत्या में शामिल दो लोगों को पकड़ कर पूछताछ करना शुरू कर दिया। सीओ डुमरियागंज सतीश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Updated on:
18 Nov 2024 01:29 pm
Published on:
18 Nov 2024 01:29 pm
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई