सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अवैध खनन की चेकिंग कर रहे SDM की टीम पर डंपर चालक ने डंपर चढ़ाने की कोशिश की। संयोग ठीक रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ।
सिद्धार्थनगर में रविवार शाम एक बड़ा हादसा होते, होते बीच गया, जिले में एक डंपर चालक ने SDM सदर की सरकारी गाड़ी पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में SDM सदर कल्याण सिंह मौर्या और उनके साथ मौजूद टीम बाल-बाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे SDM सदर कल्याण सिंह मौर्या बर्डपुर क्षेत्र से निरीक्षण कर लौट रहे थे। इसी दौरान भदवल गांव के पास मिट्टी से लदा एक संदिग्ध डंपर जा रहा था, खनन से संबंधित दस्तावेजों की जांच के लिए उन्होंने अपने चालक को डंपर का पीछा करने का निर्देश दिया। इस बीच कुछ दूर रास्ता खराब मिला जिसका फायदा उठाते हुए डंपर आगे निकल गया।
SDM और टीम चेकिंग के लिए वहीं खड़ी रही, इसी बीच कुछ समय बाद वही डंपर वापस लौटते दिखा। जब सुरक्षाकर्मियों ने वाहन रोकने का संकेत दिया, तब डंपर चालक स्पीड बढ़ाते हुए अधिकारी की गाड़ी पर चढ़ाने का प्रयास किया। SDM के चालक ने तुरंत वाहन को पीछे किया जिससे कि बड़ा हादसा होते होते बीच गया।
इसके बाद SDM ने डंपर का पीछा कर करीब पांच किलोमीटर आगे जाकर डंपर को पकड़ लिया जबकि ड्राइवर फरार हो गया। टीम ने तत्काल डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
SDM सदर कल्याण सिंह मौर्या ने बताया कि खनन संबंधी दस्तावेजों की जांच के दौरान चालक ने सरकारी वाहन को टक्कर मारने की कोशिश भी की और भागने लगा, पीछा करने पर डंपर को सीज कर सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।