सिद्धार्थनगर

जानलेवा हमले मामले में भाजपा नेता पर ही लगा गंभीर आरोप

एसपी को प्रार्थना पत्र सौंप कर जांच की मांग

2 min read
जानलेवा हमले मामले में भाजपा नेता पर ही लगा गंभीर आरोप

सिद्धार्थनगर. बीते दिनों भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले दयानंद यादव ने भाजपा नेता पर ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है। और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच करके कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही भाजपा नेता से अपनी जान को खतरा बताया है।

पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र के माध्यम से कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के महदेवा कुर्मी गांव निवासी दयानंद यादव ने कहा कि पांच जुलाई को वह कुछ सथियों के साथ मुख्यालय जा रहा था। साथियों के साथ वह सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आए भाजपा नेता, जान से मारने की नीयत से रिवाल्वर से फायरिंग करने लगे। इस दौरान उन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

दयानंद यादव का कहना है कि एक दिन पहले गाड़ी की पार्किंग को लेकर नेता के लोगों ने मारपीट हुई थी। इस मारपीट में छह लोगों को चोटे आई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना का विडियो भी है। ऐसे में मामले की जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाए। वहीं इस संबंध ने जब प्रभारी थानाध्यक्ष रामदरस आर्य से बात की गई त उन्होंने कहा की मामले की जांच जारी है।

वहीं इस संबंध में जब भाजपा जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगाया गया हमले का आरोप पूर्णतया गलत है। उन्होंने कहा कि एक विधायक के कहने पर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा हैं। इस साजिश में पुलिस के लोगों की भी मिली भगत है। साथ ही मुझे विवादित करार देकर रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की साजिश रची जा रही हैं। जिससे मेरे ऊपर एक बार फिर हमला किया जा सकें।

Published on:
07 Jul 2018 04:27 pm
Also Read
View All