सिद्धार्थनगर

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे की सीएम योगी ने किया तारीफ, एक मंच पर दिखीं दोनों हस्तियां…चर्चाओं का बाजार गर्म

सीएम योगी आदित्यनाथ आज सिद्धार्थनगर पहुंचे और कपिलवस्तु महोत्सव का उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री ने विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2026, 6:06 PM IST
Up news, sidharthnagar
फोटो सोर्स: पत्रिका, सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को सिद्धार्थनगर पहुंचे और कपिलवस्तु महोत्सव-2026 का उद्घाटन किये। जिले के बीएसए ग्राउंड स्थित महोत्सव स्थल पर सीएम ने एक हजार 51 करोड़ की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सीएम योगी के बगल में बैठे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद

सबसे चौंकाने वाली बात रही कि सीएम योगी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व इटवा से सपा विधायक माता प्रसाद पांडे मंच पर एक साथ बैठे, सीएम के बगल में उनकी कुर्सी लगी। सीएम ने मंच से माता प्रसाद पांडे की तारीफ करते हुए कहा आज उन्होंने साहस दिखाया कि इस महोत्सव में वो स्वयं आए और डुमरियागंज की सपा विधायक सैयदा खातून को भी साथ लाए हैं।

सीएम ने कहा कि विकास की बात दलीय सीमा से ऊपर होती है

सीएम ने माता प्रसाद पर कहा की ये अच्छा प्रयास है। कोई मंच होना चाहिए जहां हम एक साथ विकास की बात कर सकें। यहां के जो विधायक मेरे पास जो प्रस्ताव लेकर आते हैं मैं बिना भेदभाव के परियोजनाओं के लिए पैसा देता हूं। सीएम ने कहा- सरकार बांटकर विकास नहीं कर सकती है।

हमें समग्रता की दृष्टि से देखना होगा। जहां भेदभाव न हो, मेरे तेरे, जातिगत भावना न हो वही रामराज्य है। राशन और शौचालय और आयुष्मान कार्ड हर गरीब को मिलना चाहिए। यही मोदी जी की पहचान है। सभी योजनाएं बिना भेदभाव के दी जा रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने मांगा सिद्धार्थनगर में इंडस्ट्री

सीएम से पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने मंच से कहा हमारा जिला बहुत पिछड़ा है। यहां रोजगार के अवसर नहीं हैं। यहां किसी तरह का उद्योग नहीं है, सीएम योगी से हमारा आग्रह है कि यहां उद्योग लगाने का प्रयास करें। ताकि यहां का युवा इधर उधर न भटके। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मैं सीएम से कहूंगा कि अगर एक चीनी मिल जिले को मिल जाए तो किसानों का बहुत भला हाेगा। इसपर विचार किया जाए।

Updated on:
28 Jan 2026, 6:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई