सिद्धार्थनगर

UP में दो भाइयों की शाही शादी…जेसीबी और छतों से हुई नोटों की बारिश…हवा में उड़ गए लाखों रुपए

सिद्धार्थनगर में शादी में बारात की रवानगी के दौरान लड़के के घरवालों ने करीब 20 लाख रुपए उड़ा दिए। जेसीबी और छत पर चढ़कर युवकों ने नोटों को हवा में कागज की तरह उड़ाया। यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
less than 1 minute read
Feature image

सिद्धार्थनगर जिले के देवलहवा गांव की एक शादी इस समय चर्चा का केंद्र बन गई है। दरअसल, इस शादी में जमकर पैसे लुटाए गए। गांव के अफजाल और अरमान नाम के दो भाइयों की शादी बड़ी धूमधाम से की गई है।

जेसीबी और छत पर चढ़कर नोटों की हुई खूब बारिश

शादी के मौके पर जब नोटों की बारिश हुई तो सभी हैरान रह गए। जेसीबी और छत पर चढ़कर नोटों की खूब बारिश की गई।शादी में हुई नोटों की बारिश का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में छत और जेसीबी पर चढ़कर 100, 200 और 500 रुपये के नोट हवा में उड़ाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी में करीब 20 लाख रुपये बरात पर लुटाए गए।

हवा में उड़ रहे नोटों को लूटते रहे लोग, हर कोई हुआ दंग

वीडियो में लड़के के घर वाले नोटों की गड्डियों को कागज की तरह हवा में उछालते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा था मानो यह कोई आम शादी नहीं।नोटों की बारिश के बीच बराती और ग्रामीण इसे लूटने के लिए उमड़ पड़े।शादी में ऐसा दृश्य था कि हर कोई इसे देखकर दंग रह गया।इस तरह की शादी बहुत ही कम देखने को मिलती है।बारात में लड़के वालों ने जिस तरह से नोटों की बौछार कि उसे देखकर हर कोई दंग है। लड़के वाले JCB और घर की छत पर चढ़कर नोट लुटाते रहे।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। लोग इस शादी को "शाही शादी" का नाम दे रहे हैं।

Updated on:
20 Nov 2024 09:55 am
Published on:
20 Nov 2024 09:55 am
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई