सिद्धार्थनगर

‘योगी जी हमारे प्रधानमंत्री हैं…’, समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे का बड़ा बयान

Mata Prasad Pandey Big Statement: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और इटवा से सपा विधायक माता प्रसाद पांडे ने कहा कि योगी जी हमारे प्रधानमंत्री हैं। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
2 min read
samajwadi party leader mata prasad pandey big statement calling cm yogi prime minister
समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे का बड़ा बयान। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Mata Prasad Pandey Big Statement: समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह CM योगी को प्रधानमंत्री कहते हुए नजर आ रहे है।

UP News In Hindi: 'योगी जी हमारे प्रधानमंत्री हैं'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में माता प्रसाद पांडे को सीएम योगी को प्रधानमंत्री कहते सुना जा सकता है। वायरल हो रहे वीडियो में वह कह रहे हैं, '' योगी जी हमारे प्रधानमंत्री हैं।''

Uttar Pradesh Politics: कपिलवस्तु महोत्सव का है वीडियो

दरअसल, कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में CM योगी आदित्यनाथ ने कपिलवस्तु महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया। जिले के BSA ग्राउंड स्थित महोत्सव स्थल पर CM ने एक हजार 51 करोड़ की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Uttar Pradesh News in Hindi: CM योगी और माता प्रसाद पांडे एक मंच पर दिखे

इस दौरान सबसे चौंकाने वाली बात रही कि CM योगी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और इटवा से सपा विधायक माता प्रसाद पांडे मंच पर एक साथ बैठे। CM के पास में उनकी कुर्सी लगी। माता प्रसाद पांडे का वायरल हो रहा वीडियो कपिलवस्तु महोत्सव का ही बताया जा रहा है।

Uttar Pradesh News: सीएम योगी ने क्या कहा?

कार्यक्रम के दौरान CM ने मंच से माता प्रसाद पांडे की तारीफ करते हुए कहा, '' आज उन्होंने साहस दिखाया कि इस महोत्सव में वो स्वयं आए और डुमरियागंज की सपा विधायक सैयदा खातून को भी साथ लाए हैं। ये अच्छा प्रयास है। कोई मंच होना चाहिए जहां हम एक साथ विकास की बात कर सकें। यहां के जो विधायक मेरे पास जो प्रस्ताव लेकर आते हैं मैं बिना भेदभाव के परियोजनाओं के लिए पैसा देता हूं। सीएम ने कहा- सरकार बांटकर विकास नहीं कर सकती है।

हमें समग्रता की दृष्टि से देखना होगा। जहां भेदभाव ना हो, मेरे तेरे, जातिगत भावना ना हो वही रामराज्य है। राशन और शौचालय और आयुष्मान कार्ड हर गरीब को मिलना चाहिए। यही मोदी जी की पहचान है। सभी योजनाएं बिना भेदभाव के दी जा रही हैं।''

Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई