सिद्धार्थनगर

प्रशासन ने रोका RSS का पथ संचलन, CM कार्यालय ने लिया संज्ञान…CO और SO पर हुआ एक्शन

RSS के शोहरतगढ़ नगर में 9 अक्टूबर को प्रस्तावित पथ संचलन कार्यक्रम को प्रशासन ने रोक दिया। घटना के 24 घंटे के भीतर ही जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए CO प्रवीण प्रकाश को SP कार्यालय से संबद्ध कर दिया। जबकि थाना प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
2 min read
Up news, RSS
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, संघ के पथ संचलन पर रोक, हुई कारवाई

सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शोहरतगढ़ नगर की ओर से 9 अक्तूबर को पथ संचलन रोकने वाले CO और SO पर कप्तान का एक्शन हो गया। बता दें कि संघ के स्वयंसेवकों के पथ संचलन कार्यक्रम स्थगित होने को सीएम कार्यालय ने संज्ञान लिया जिसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया।

पथ संचलन का चल रहा है कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के मौके पर प्रथम चरण में 2 से 15 अक्तूबर तक पथ संचलन किया जा रहा है। इसे लेकर शोहरतगढ़ में भी तैयारी थी। बकायदा 29 सितंबर को ही अनमुति भी ले ली गई थी। अनुमति के अनुसार 9 अक्तूबर को श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से पथ संचलन होना था। इसके लिए स्वयंसेवकों ने सुबह से तैयारी भी शुरू कर दी थी।

प्रशासन ने बदला संघ का कार्यक्रम, स्वयं सेवक आक्रोशित

पथ संचलन शुरू होने से चंद घंटे पहले एसडीएम शोहरतगढ़ ने अनुमति आदेश बदल दिया। अनुमति आदेश बदलने की जानकारी होते ही स्वयंसेवक आक्रोशित हो गए और स्थानीय प्रशासन को दोषी ठहराते हुए पथ संचलन स्थगित कर दिया। स्वयंसेवकों ने साफ शब्दों में कहा कि पथ संचलन पूर्व से तय मार्ग से होगा। संघ के पदाधिकारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने SO संतोष त्रिपाठी व CO प्रवीण प्रकाश से बात की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। प्रशासन का कहना था कि कि पथ संचलन बदले मार्ग से ही होगा। संघ इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

CM कार्यालय ने लिया संज्ञान, हरकत में आया प्रशासन

SP सिद्धार्थनगर ने CO प्रवीण प्रकाश को SP कार्यालय से अटैच कर दिया है जबकि SO संतोष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया। SP डॉ.अभिषेक महाजन ने बताया कि शोहरतगढ़ SO व CO को हटा दिया गया है। बांसी के CO मयंक द्विवेदी को शोहरतगढ़ का CO व नवीन कुमार सिंह को थाने की जिम्मेदारी दी गई है। CO सुजीत राय को बांसी का सीओ बनाया गया है।

Updated on:
12 Oct 2025 03:45 pm
Published on:
12 Oct 2025 03:45 pm
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई