
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, बीजेपी पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह
सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज से BJP के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का हैरान करने वाला बयान आया है, उन्होंने कहा है कि अगर मुस्लिम लड़के दो हिंदू लड़कियों को ले जाते हैं और मुस्लिम बनाते हैं तो तुम दस मुस्लिम लड़कियों को लेकर जाओ। शादी-विवाह का पूरा खर्चा हम करेंगे। सुरक्षा की भी गारंटी देते हैं।
राघवेंद्र प्रताप सिंह धनखरपुर गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। पूर्व विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो 16 अक्टूबर का बताया जा रहा है।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, एक महीने के भीतर दो हिंदू लड़कियों ने मुस्लिम लड़कों से शादी कर ली है। इसी सिलसिले में एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में यह तय हुआ कि इन दोनों लड़कियों के बदले दस मुस्लिम लड़कियों का अपहरण किया जाएगा। पूर्व विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि दो के बदले दस मुस्लिम लड़कियां लाओ।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप ने कहा कि डुमरियागंज को लोग मिनी पाकिस्तान कहते थे। जब से योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। इन लोगों का आतंक काम हुआ है। नहीं तो यहां दर्जनों गांव ऐसे थे, जहां हिंदू वहां मुस्लिमों के सामने लाचार कि तरह रहते थे। पूर्व विधायक ने कहा कि हिंदुओं का उत्पीड़न होता था, अब प्रदेश में हिंदूवादी सरकार है अब घबड़ाने की जरूरत नहीं, जो छेड़े उसे छोड़ो नहीं। फिलहाल इस बयान पर विपक्षी दलों के भी पलटवार आने शुरू हो गए हैं।
वहीं यूपी कांग्रेस ने राघवेंद्र प्रताप सिंह पर पलटवार करते हुए बयान को शर्मनाक बताया है। एक्स पर लिखा है, यह शर्मनाक बयान भाजपा के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भरी जनसभा में दिया है। धर्म के नाम पर नफरत फैलाना, समाज को तोड़ना और बेरोजगार युवाओं को भटकाना यही भाजपा की असली राजनीति बन चुकी है।
Updated on:
28 Oct 2025 08:18 am
Published on:
27 Oct 2025 11:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
