सीधी

5 माह में MP के इस जिले से चोरी गए 41 वाहन, बरामद एक भी नहीं

शहर में सबसे ज्यादा चोरी गई बाइक
2 min read
Jun 23, 2018
41 vehicles stolen in 5 months in sidhi
41 vehicles stolen in 5 months in sidhi

सीधी। कस्बे एवं शहरी क्षेत्रों में बाइक चोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बाइक चोर लगातार चोरी की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। चौकसी एवं पुलिस तफरी कमजोर होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं कि पलक झपकते ही वारदात को अंजाम दे देते हैं। इस तरह की घटनाओं के आंकड़े पुलिसिया चौकसी व चोरो के प्रति खाखी के भव को बयां कर रहे हैं।

ये है मामला
जिले का आलम यह है बीते एक जनवरी से लेकर 31 मई तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अज्ञात चोरों के द्वारा 41 वाहन पार कर चुके हैं, किंतु चौकाने वाली बात यह है कि इसमें से पुलिस के द्वारा एक भी मामले का खुलासा करने में सफल नहीं हो पाई है। क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस कोई कारगर अंकुश नहीं लगा पा रही है। इससे आमजन में भय व्याप्त है। ऐसा कोई भी माह नहीं जाता जिसमें बाइक चोरी की वारदात न घटी हो।

रिपोर्ट भर दर्ज होती है, पतासाजी नहीं
बाइक या अन्य वाहनों की चोरी के बाद लोग पुलिस के पास उम्मीद से पहुंचते हैं कि पुलिस छानबीन कर वाहन जब्त करने में सफल हो पाएगी। किसी तरह चोरी का मुकदमा अज्ञात चोरों के नाम पर दर्ज तो कर लिया जाता है किंतु मामले की विवेचना या चोरों तक पहुंचने का प्रयास नहीं किया जाता, जिससे चोरी के मामले का खुलासा नहीं हो पाता है।

बहरी बाजार से चोरी गई तीन चार पहिया का नहीं लगा सुराग
जिले अंतर्गत थाना से चंद कदम दूर बहरी बीच बाजार से अलग-अलग तिथि में घर के सामने खड़ी तीन चार पहिया वाहनों को अज्ञात चोरों के द्वारा पार कर दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट बहरी थाने में दर्ज कराई गई्र किंतु एक भी वाहन चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है।

फैक्ट फाइल
- थाना चोरी वाहन
- सिटी कोतवाली- 15
- अमिलिया-05
- कमर्जी-02
- रामपुर नैकिन-05
- कुसमी-01
- बहरी-08
- मझौली-40
- चुरहट-01
- कुल-41

Published on:
23 Jun 2018 02:43 pm