पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: कलेक्टर और डीएफओ भी हुए शामिल, पौधरोपण से पहले मंदिर में की मंत्रोच्चार के साथ पौधों की पूजा
सीधी। पत्रिका 'हरित प्रदेश, हरियाली से खुशहाली' अभियान के तहत 12 अगस्त को शासकीय मॉडल स्कूल सर्रा चुरहट में पौधरोपण किया गया। दो सैकड़ा पौधे लगाए जाने से पहले प्रांगण में कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने शिव मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पौधों की पूजा की गई। कार्यक्रम में विंध्य पुनरोत्थान समिति, जिला प्रशासन, वन विभाग का भी सहयोग रहा।
मुख्य अतिथि कलेक्टर दिलीप कुमार रहे। उनके अलावा वनमंडलाधिकारी बृजेंद्र झा, एसडीएम चुरहट अर्पित वर्मा, आइएएस सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डॉ.केके पांडेय, विंध्य पुनरोत्थान समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, मॉडल स्कूल के छात्र और स्टाफ उपस्थित रहा। सौ फलदार व इतने ही शो प्लांट लगाए गए।
जीव और वन से मिलकर बना है 'जीवन'
वनमंडलाधिकारी झा ने कहा, जीवन शब्द ही जीव और वन से मिलकर बना है। यानि जीवन के लिए वनों का होना आवश्यक है। यह बात समझनी होगी। बड़े शहरों में लोग चाहकर भी जगह की कमी से पौधरोपण नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उनके हिस्से का पौधरोपण करने की भी जिम्मेदारी भी हमारी ही है। अपील की, पौधों का नामकरण अपने बच्चों के नाम से करें। इससे बच्चों और स्वयं का भी लगाव पौधों से होगा, वह सुरक्षित रहेंगे।
एक वृक्ष सौ पुत्रों से बढ़कर
विंध्य पुनरोत्थान समिति के संरक्षक अरूण द्विवेदी ने कहा, एक वृक्ष सौ पुत्रों से बढ़कर है। क्योंकि, पुत्र तो केवल परिवार का पालन पोषण करता है। लेकिन, वृक्ष प्राण वायु देकर समाज का करता है। पौधों का पौराणिक एवं वैज्ञानिक महत्व भी है। एसडीएम चुरहट अर्पित वर्मा ने कहा, पर्यावरण की सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित कर सकते हैं। पर्यावरण के असंतुलन से ही ग्लोबल वार्मिंग की समस्या है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डॉ.केके पांडेय ने कहा, पौधे प्राणवायु तो देते ही हैं, साथ ही सुंदरता भी बढ़ाते हैं। फलदार पौधों से फल और छायादार से छाया मिलती है। अंबुज पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
डेढ़ सैकड़ा लोग शामिल
पौधरोपण में डेढ़ सैकड़ा लोग शामिल हुए। जिसमें विंध्य पुनरोत्थान समिति के जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गंगा पांडेय, मनोरमा सिंह नेहरू युवा केंद्र, रेखा सिंह प्राचार्य कन्या परिषर, रवि कुमार द्विवेदी, प्रवेश शर्मा सरपंच बरिगवां नं.-2, बाल गोविंद विश्वकर्मा, योगेंद्र शर्मा, श्यामलाल साकेत, रामसजीवन विश्वकर्मा, रामजतन प्रजापति, बाला प्रसाद तिवारी, प्रदीप सिंह, रामनिहोर गुप्ता, संजुला ङ्क्षसह, लक्ष्मीकांत अग्रिहोत्री, विवेक निगम, आरएन सिंह प्राचार्य मॉडल स्कूल चुरहट, डीएस मिश्रा व्याख्याता, डॉ.पी तिवारी व्याख्याता, एसआर पांडेय, शिवार्चन शुक्ला, एलके शुक्ला, जयश्री त्रिपाठी, एमएस यादव, विजय श्रीवास्तव, एमएल मांडवेय, राजकुमार मिश्रा, मनीष कुमार शुक्ला, ब्रिजेंद्र कुमार शुक्ला, रामकुमार साहू जिला मंत्री भाजपा, नीलेश द्विवेदी, राम निवास सोनी, राजकुमार द्विवेदी, सत्यप्रकाश पांडेय लाली, माथुर गुप्ता, आशुतोष द्विवेदी, प्रदीप मिश्रा, डॉ.विनीत त्रिपाठी, एसएल वर्मा, राममणि कोल, एनपी शर्मा, नीरज तिवारी, रामहित द्विवेदी, सुरेंद्र पनिका, रामजतन प्रजापति, डॉ.पीके तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनोज कुमार खरे, अजय कुमार पांडेय झाला, हरिवंश वर्मा, विवेक कुमार निगम, सुनील सिंह सीएस, डॉ. रविशंकर शुक्ला, मृगेश प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, एमएल साकेत, नागेंद्र पांडेय, अनुष्का पांडेय, समर्थ पांडेय, राजकुमार साकेत सरपंच बूसी, पुष्पराज नामदेव और छात्र शामिल रहे।
एक पेड़ काटें तो पांच लगाएं
कलेक्टर ने पत्रिका के अभियान की सराहना की। कहा, पत्रिका समूह द्वारा हमेशा सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाते हैं। पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में यह दूसरा सोपान हैं। पहले सोपान में नदियों का सफाई अभियान किया था। और अब पौधरोपण किया जा रहा है। विंध्य पुनरोत्थान समिति भी सहयोग कर रही है। पौधों से पर्यावरण संतुलन बना रहता है। हमारे पूर्वजों ने पेड़ काटे। घरों का फर्नीचर बना लिया। लेकिन, एवज में पेड़ नहीं लगाए। हर व्यक्ति का कर्तब्य है कि, एक पेड़ काटता है तो एवज में पांच लगाएं। बच्चे स्वयं पौधे लगाएं। मित्रों व परिजनों को भी प्रेरित करें। पौधों से ही जीवन है।