सीधी

फोन से शुरु हुआ प्यार..मिलने बुलाकर बनाया हवस का शिकार

दो महीने से युवक से फोन पर बात करती थी युवती..प्यार में फंसाकर दरिंदे ने मिलने बुलाकर लूटी आबरू..
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2022, 9:31 PM IST
sidhi.jpg

सीधी. फोन पर हैलो..हैलो से शुरु हुई मोहब्बत ने एक युवती को जिंदगी भर का दर्द दे दिया। मामला सीधी जिले का है जहां रहने वाली एक युवती के साथ कटनी जिले के चुरहट के रहने वाले एक युवक ने रेप किया। आरोपी युवक और युवती के बीच दो महीने से फोन पर बातचीत होती थी, युवक ने धीरे-धीरे युवती को प्यार करने का झांसा दिया और फिर मिलने बुलाकर उसके साथ रेप कर धमकी देकर फरार हो गया।

फोन से शुरु हुआ प्यार..मिलने बुलाकर बलात्कार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी दो महीने से चुरहट के रहने वाले एक युवक से फोन पर बातचीत होती थी और बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बीते दिनों युवक ने उसे मिलने के लिए चुरहट बुलाया। प्यार में फंस चुकी युवती मिलने के लिए राजी हो गई और मंगलवार को कटनी से चलकर रीवा पहुंची। जहां युवक पहले से ही बस स्टैंड पर उसका इंतजार कर रहा था। पुराने बस स्टैंड में दोनों की मुलाकात हुई और इसके बाद युवक बुलेट पर बैठाकर युवती को चुरहट ले आया।

रेप करने के बाद धमकी देकर हुआ फरार
युवती ने बताया कि युवक उसे लेकर पहले एक मंदिर में ले गया, जहां देर शाम दोनों बैठे रहे। रात करीब 9 बजे युवती से चुरहट बायपास के एक खाली घर में बलात्कार किया। इसके बाद नदी के पुल के पास ले जाकर छोड़ दिया। जाते वक्त यह धमकी देकर गया कि यदि घटना के संबंध में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। युवक के जाने के बाद युवती ने डायल 100 को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को चुरहट थाने ले गई, जहां पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध बलात्कार, जान से मारने की धमकी सहित अनसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

Published on: