सीधी

चौकी प्रभारी पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप, एसपी तक पहुंची शिकायत

mp news: आरोप है कि चौकी प्रभारी ने दलाल के माध्यम से 1 लाख की डिमांड की और 50 हजार रुपये दलाल के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए।

2 min read
Jan 13, 2026
police chowki incharge accused of taking bribe 50000 Rs

mp news: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल पुलिस चौकी में पदस्थ प्रभारी पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने मिट्टी खोद रही जेसीबी को ये कहकर जब्त किया कि मुरम खोद रहे हो और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। इतना ही नहीं जेसीबी और चालक व मालिक के साथ मारपीट कर चौकी ले गए। चौकी में दलाल के माध्यम से एक लाख रुपये की डिमांड की और 50 हजार रुपये में सौदा तय होने पर दलाल के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

ये भी पढ़ें

एमपी को मिली एक नई तहसील, मध्यप्रदेश शासन ने की आधिकारिक घोषणा

चौकी प्रभारी पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप

शिकायतकर्ता आशुतोष पटेल निवासी हिनौती, थाना अमिलिया ने बताया कि 11 जनवरी को जेसीबी मशीन ग्राम लिलवार में कृपाशंकर पटेल के खेत से मिट्टी निकाल रहे थे तभी चौकी प्रभारी सिहावल अजीत पाण्डेय अपने दल-बल के साथ आये और मिट्टी खोद रही जेसीबी मशीन के चालक और मालिक आशुतोष पटेल को अभद्र गाली देते कहा कि मुरूम खोद रहे हो। फिर आशुतोष पटेल को चार-पांच हाथ-मुक्के मारे और जेसीबी मशीन अपने साथ पुलिस चौकी ले गए। आरोप है कि जेसीबी के साथ पीड़ित को भी पुलिस चौकी में ले जाकर बैठाया गया, फिर बाद में दलाल के माध्यम से 1 लाख की डिमांड की गई। जिस पर 50 हजार रुपये में निपटारा करने की बात दलाल के द्वारा की गई, दलाल बब्बे पाठक के फोन अकाउंट में पैसे डालने को कहा गया। जब आशुतोष पटेल ने दलाल के अकाउंट में 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए तो जेसीबी और मालिक व ड्राइवर को छोड़ा गया।

लेन-देन का ट्रांजेक्शन आया सामने

शिकायतकर्ता आशुतोष पटेल के द्वारा शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अपनी मशीन को छुड़वाने के लिए चौकी प्रभारी अजीत पाण्डेय के दलाल बब्बे पाठक के अकाउंट में 50 हजार रुपये ट्रांसफर किया गया था। शिकायतकर्ता ने लेन-देन का सबूत भी सौंपा है। वहीं चौकी प्रभारी अजीत पाण्डेय का कहना है कि डायल 112 में दिनांक 11 जनवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे शिकायत मिली थी, मैं स्वयं स्टाफ के साथ स्थल पर गया मौके पर देखा की मिट्टी का काम चल रहा है काफी भीड़ इकट्ठा होने की वजह से मैंने जेसीबी मशीन को चौकी ले जाने के लिए कहा और पीछे-पीछे चौकी पहुंचा। बाद में आशुतोष पटेल को जेसीबी अपने घर ले जाने के लिए कहा। आशुतोष पटेल जिस व्यक्ति के खाते में 50 हजार रुपये डालने की बात कह रहे हैं मैं उन्हें पहचानता नहीं हूं और न ही मेरा उससे कोई संबंध है। मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

रात 12 बजे खटखटाया दरवाजा, खुलते ही घर में घुसा बेटे का दोस्त और करने लगा जबरदस्ती…

Published on:
13 Jan 2026 09:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर