
सीधी. जिस्मफरोशी का धंधा बड़े शहरों के साथ ही छोटे शहरों में भी बढ़ रहा है। सीधी शहर मे कोतवाली पुलिस की नाक के नीचे सेक्स रैकेट वर्षों से चल रहा था, जिस पर पुलिस की नजर पड़ी तो छापामार कार्रवाई की गई, जहां आपत्तिजनक स्थिति में पांच लोग पकड़े गए। जिसमें तीन युवक व दो युवती शामिल हैं। तीन युवकों के साथ पकड़ी गईं दो युवतियां जिले के ग्रामीण अंचल की हैं, तो वहीं एक युवक मैहर का तथा दो जमोड़ी चौकी अंतर्गत बघवारी गांव के हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर धंधा लंबे अर्से से चल रहा था। सिटी कोतवाली के पीछे चौरसिया मुहल्ले में रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस के द्वारा पकडक़र कोतवाली लाया गया, जहां मामला पंजीवद्ध कर कार्रवाई की गई।
सिविल ड्रेस मे पहुंची पुलिस की टीम
मुखविरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव को दी गई। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे के द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर कोतवाली, निर्भया प्रभारी आराधना सिंह, महिला डेस्क प्रभारी शीला शर्मा, सुप्रिया मिश्रा व यातायात पुलिस केे द्वारा सेक्स रैकेट पकडऩे के लिए छापेमारी की गई। जिसमें महिला पुलिस की संख्या ज्यादा थी। पुलिस के द्वारा खाकी वर्दी उतारकर छापेमारी करने सिविल ड्रेस मे पहुंची थी।