17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले एक प्रेमी ने छोड़ा, फिर दूसरे ने कोठे पर बेचा

पिछले 6 माह से बंधक बना कर रखी गई थी बिहार प्रांत की पीड़िता...    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 7 Feb 2018, 12:37 PM IST

boy friend left girl and another man sell her in sex racket

पहले एक प्रेमी ने छोड़ा, फिर दूसरे ने कोठे पर बेचा

जौनपुर. पहले प्रेमी के साथ घर से भागी किशोरी को परिजनों ने दुत्कार दिया। फिर असरा देने के बहाने एक युवक ने उसकी मासूमियत का फायदा उठाया और लाकर वेश्या को बेच दिया। पिछले 6 महीने से उसकी अस्मत रोजाना लूटी जाती रही। अचानक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली तो मंगलवार को दबिश देकर नगर के दिलाजाक मोहल्ले से उसे मुक्त करा दिया गया।

बिहार प्रांत की रहने वाली किशोरी को कॉलेज आते-जाते एक युवक से प्रेम हो गया। छह माह पूर्व दोनों ने प्यार की कसमें खाते हुए घर छोड़ दिया। कुछ ही दिन बाद पे्रमी ने उसे छोड़ दिया। थक-हार कर किशोरी घर लौटी। वहां पहुंचते ही मां ने साथ रखने से इंकार कर दिया। सिर से छत छिनी तो बेसहारा किशोरी इधर-उधर भटकने लगी। इसी बीच एक व्यक्ति उसे सहारा देने के नाम पर अपने साथ ले गया। फिर नगर कोतवाली के दिलाजाक निवासी जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली कमला के पास ले आया। यहां मोटी कीमत पर उसे बेच दिया। इसके बाद रोजाना जबरन उसके देह की कीमत लगने लगी। यहां बेच कर गया युवक भी हर पखवारे आता और अपना हिस्सा ले जाया करता। इस काले धंधे की खबर पुलिस को लगी तो टीम सक्रिय हुई। दोपहर में दबिश देकर आरोपी के घर से किशोरी का मुक्त करा लिया गया। एक महिला को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। टीम पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि यहां लाकर किशोरी को बेचने वाले युवक की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। साथ ही इस तरह के काम करने वालों की भी सूची बनाई जाएगी।


जिले में फिर सक्रिय हुआ सेक्स रैकेट

काफी दिनों बाद जिले में फिर सेक्स रैकेट सक्रिय हो गया है। पूर्व में रहे रेड लाइट क्षेत्रों में फिर से जिस्मफरोशी की चिंगारी सुलगने लगी है। इसके लिए बिहार, झारखंड बंगाल समेत कई प्रांतों से किशोरी और युवतियों को लाकर यहां बेच दिया जाता है। फिर इन्हंे बंधक बना कर उनसे देह व्यापार कराया जाता है। मंगलवार को दिलाजाक मोहल्ले से एक किशोरी बरामद हुई तो पुलिस की नींद खुली। हालांकि इसके पहले भी नगर के कई होटलों में पुलिस टीम ने छापा मार कर कई युवतियों को बरामद किया। होटल संचालकों पर कार्रवाई भी हुई लेकिन धंधा बंद नहीं हो सका।

- जावेज अहमद