सीधी

क्रूड ऑयल की कीमत UPA सरकार के मुकाबले आधी, फिर भी रोजाना केन्द्र सरकार कर रही मूल्य वृद्धि

पेट्रोल-डीजल की आग: पेट्रोल-डीजल में मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
2 min read
May 26, 2018
Sidhi congress protest against petrol diesel price hike
Sidhi congress protest against petrol diesel price hike

सीधी। इन दिनों पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों की आग पूरे देशभर में फैली हुई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन कराए जा रहे है। जिले में डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने सुखेजा पेट्रोल पंप के पास धरना-प्रदर्शन देकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह चौहान ने जीएसटी दायरे में लाकर उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की है।

बताया, 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगभग 20 रुपए लीटर व रसोई गैस में 300 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई, जबकि क्रूड आयल की कीमतें यूपीए सरकार के मुकाबले आधी हैं। केंद्र सरकार ने 9 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता से वादा-खिलाफी की है।

भाजपा सरकार ने तोड़ दी जनता की कमर
इसी प्रकार प्रदेश सरकार ने भी उसी अनुपात में वैट बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ दी। सुषमा स्वराज ने विपक्ष में रहते हुए कहा था कि जैसे-जैसे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती है, प्रधानमंत्री की गरिमा कम होती है। लेकिन मोदी सरकार ने 4 वर्ष में 7 लाख करोड़ जनता की गाढ़ी कमाई से तेल में कमाए। उद्योगपतियों को 3 लाख करोड़ गोलमाल कर राहत दे दी। किसानों के लिए इनके पास पैसा नहीं है।

ये जनप्रतिनिधि हुए शामिल
प्रदेश सचिव मनोज चौहान, रूद्रप्रताप सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, रंजना मिश्रा, अशोक कोरी, विनोद वर्मा , प्रकाशसिंह, जय सिंह डेम्हा, शिवनारायण सिंह, आकाशराज पांडेय, दीपक मिश्रा, पुष्पा सिंह चंदेल, माधुरी सिंह, महेंद्र सिंह, श्रीनिवास जायसवाल, मो. जान आलम, प्रभात सिंह, गोविंद गुप्ता, दिग्विजय सिंह राहुल, रजनीश श्रीवास्तव, केडी सिंह, आशीष सिंह, गणेश द्विवेदी उपस्थित रहे।

आज मनाएंगे विश्वासघात दिवस
जवाहर कांग्रेस भवन में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बाद भी किसानों, बेरोजगारों व जनता से की गई वादा-खिलाफी के विरोध मेंकांग्रेस 26 मई को सुबह 9 बजे विश्वासघात दिवस मनाएगी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के विचारों को मीडिया के समक्ष रखा जाएगा।

Updated on:
26 May 2018 01:29 pm
Published on:
26 May 2018 01:29 pm