सीधी

ऑस्ट्रेलिया के फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई एमपी की फिल्म

short film unblock- मध्यप्रदेश के सीधी के प्रवीण कुमार पांडे ने बॉलीवुड में बनाई जगह...।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2022, 7:37 AM IST
filml.png
short movie film

सीधी। ऑस्ट्रेलिया (australia) में होने वाले फिल्म फेस्टिवल (film festival) के लिए राही प्रोडक्शंस (Raahi Productions) के बैनर तले बनी शार्ट फिल्म अनब्लॉक का चयन हुआ है। इसके लेखक व निर्देशक मझौली क्षेत्र के गिजवार निवासी प्रवीण कुमार पांडेय (praveen kumar pandey) हैं। प्रवीण ने सीधी रंगमंच से एक्टिंग की शुरुआत की और मुंबई की बॉलीवुड इंडस्ट्री (bollywood industry) में अपनी जगह बना ली। यह फिल्म मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शूट हुई है।

लंदन में हो रहे फिल्म फेस्टिवल लिफ्ट ऑफ ग्लोबल नेटवर्क में यह स्क्रीनिंग के लिए चयनित हुई थी और अब ऑस्ट्रेलिया में हो रहे फिल्म फेस्टिवल में इसका ऑफिसियल चयन सिनेटाऊन अवार्ड्स के लिए किया गया। मुख्य भूमिका धर्मेंद्र अहिरवार व पूजा कंडारे ने निभाया है। अनब्लॉक उनकी डेब्यू फिल्म है। इससे पहले दरमियां म्यूजिक एल्बम का डायरेक्शन किया, जो एमएक्स प्लेयर पर रिलीज है। अनब्लॉक भोपाल में शूट की गई है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के कई युवा इन दिनों बालीवुड में अपना स्थान बनाते जा रहे हैं, वहीं कई यूट्यूब के जरिए भी फेमस हो रहे हैं और पैसा भी कमा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः

यह भी पढ़ेंः

Published on: