सीकर

एड्स मरीजों को अब डॉक्टर्स ही दे रहे हैं दर्द…..कहा, तुम धरती पर बोझ, मर जाओ तो अच्छा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 15, 2018
rajasthan news
एड्स मरीजों को अब डॉक्टर्स ही दे रहे हैं दर्द.....कहा, तुम धरती पर बोझ, मर जाओ तो अच्छा

सीकर. जहां एक ओर सरकार की तरफ से एड्स मरीजों के साथ भेदभाव नहीं करने और उनके साथ सामान्य मरीजों की तरह व्यवहार करने के लिए कड़े नियम और कानून बनाए गए हैं। वहीं दूसरी तरह सीकर के अस्पताल में मरीजों के साथ डॉक्टर्स द्वारा गलत व्यवहार करने का मामला सामने आया हैं। जहां मरीजों को अपनी शारारिक बीमारी के साथ-साथ मानसिक प्रताड़ना से भी जूझना पड़ रहा हैं।श्री कल्याण हॉस्पिटल के एआरटी सेंटर के चिकित्सकों पर एड्स पीड़ितों ने उनकी पहचान जगजाहिर करने का आरोप लगाया हैं। इसके विरूद्ध में अब एड्स पीड़ित एडीएम चेंबर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। पीड़ित यहां काले कपड़े पहनकर मैं जिंदा लाश हूं का बैनर लटका कर चैंबर के बाहर करीब दस एच आई वी पॉजिटिव मरीज विरोध कर रहे हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले लक्ष्मणगढ़ निवासी एक एचआईवी पॉजिटिव पीड़ित ने जिला कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की मांग की थी। हाल ही में इस मामले में उन्होंने एआरटी सेंटर के चिकित्सकों व कर्मचारियों पर प्रताडना करने का आरोप लगाया था।

पीड़ितों ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि डॉक्टर उनसे कहते हैं कि तुम धरती पर बोझ हो। मर जाओ तो अच्छा रहे। इसके बाद श्री हॉस्पिटल में जांच कमेटी का भी गठन किया गया था। इस मामले में शनिवार दोपहर में पीड़ित मरीज सहित उनके दस साथी एसडीएम चैम्बर के बाहर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि एआरटी सेंटर के चिकित्सकों व कर्मचारियों के रिश्तेदार उनके गांव पहुंचे। उन्होंने उसकी पहचान जगजाहिर कर दी कि फलां व्यक्ति एड्स से पीड़ित है। इसमें पूरे गाँव में यह बात फैल गई है और इसलिए अब वो जिंदा लाश की तरह ही है। हालांकि अवकाश का दिन होने से एडीएम चैम्बर में नहीं थे।

Published on:
15 Sept 2018 03:51 pm