
सीकर. सांवली रोड स्थित भारतीय शिक्षा संकुल में बूथ शक्ति प्रभारियों को संबोधित करने के बाद शाह जिला खेल स्टेडियम पहुंचे। यहां भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने सेना से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा बातचीत करते हुए भाजपा सरकार को देश की ताकत बढ़ाने वाली बताया।
-शेखावाटी को सपूतों और सबसे ज्यादा सैनिक और शहीद देने वाली धरती बताने के साथ संबोधन शुरू करने वाले शाह ने यहां भी कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
-शाह ने कहा कि कांग्रेस किसान और जवान दोनों को भूल गई। लेकिन, हमारी प्राथमिकता यह दोनों ही है। -शाह बोले कि किसी जमाने में देश के सैनिकों को गोली भी दिल्ली से पूछकर चलानी पड़ती थी। लेकिन अब हमारी फौज को पूछना नहीं होता।
-यदि सामने से गोली चलती है, तो हमारी फौज गोले दागती है। शाह ने यहां भी सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने राहुल गांधी को निशाने पर लिया।
-शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से देश की ताकत बढ़ी है, लेकिन इटालियन चश्मा लगाने वाले राहुल बाबा को वो दिखाई नहीं देती।
-सीकर सभा को संबोधित करते हुए शाह ने वन रैंक वन पेंशन योजना और बांग्लादेशी घुसपैठिए के बहाने भी कांग्रेस को घेरा।
-शाह कहा कि कांग्रेस 70 साल में वन रैंक वन पेंशन योजना लागू नहीं कर पाई, लेकिन हमारी सरकार ने आते ही उसे लागू कर दिया।
-वहीं, कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए रोहिंग्या घुसपैठ का भी समर्थन कर रही है। जबकि हम एनआरसी लागू कर देश से घुसपैठियों को बाहर करेंगे।
-इस दौरान शाह ने सैनिकों की स्वास्थ्य संस्थाएं 1200 से 2609 करने के साथ दो करोड़ लोगों को बिजली और 12 करोड़ लोगों को मुद्रा लोन देने सरीखी उपलब्धियां भी गिनाई।
-कार्यक्रम में अमित शाह शहीद वीरांगनाओं को शॉल ओढाकर सम्मानित भी किया।
-हालांकि सैनिकों और शहीदों के लिए कोई नई घोषणा नहीं होने पर यहां पूर्व सैनिकों को कुछ निराशा हाथ लगी। सभा के बाद शाह सीधे बीकानेर के लिए रवाना हो गए।