25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sikar / Amit Shah Sikar Speech Live : ‘ राहुल गांधी इटालियन चश्मा उतारे व दिन में सपने देखना करे बंद ‘

Amit Shah Sikar Speech Live : ‘ राहुल गांधी इटालियन चश्मा उतारे व दिन में सपने देखना करे बंद ‘

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 4 Oct 2018, 2:24 PM IST

amit shah rahul gandi

rahul gandh vs amit shah

सीकर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखावाटी से चुनावी शंखनाद करने गुरुवार सीकर पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा की जीत के लिए सबसे पहले भारतीय शिक्षा संकुल में बूथ कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में जो नहीं किया वह भाजपा ने पांच साल में कर दिया।

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि उन्हें दिन में सपने लेना बंद कर देना चाहिए।
-2019 में भाजपा की सरकार फिर प्रचंड बहुमत से आएगी। बाले कि राहुल गांधी ने इटालियन चश्मा लगा रखा है।
-इसलिए उन्हें देश के हालात नहीं दिख रहे हैं। शाह ने इस दौरान कांग्रेस को भ्रष्टाचारी और घुसपैठियों का शरण देने वाली भी बताते हुए आड़े हाथ लिया।
-वहीं, शेखावाटी को वीर सपूतों की धरती बताते हुए सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर की सैनिक सम्मान यात्रा की सराहना करते हुए प्रदेश की वसुंधरा राजे सरकार को भी विकास को गति देने वाली बताया।
-कार्यकर्ताओं को लुभाने के लिए शाह ने उन्हें भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण बताते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात भी कही।
-इस दौरान उन्होंने 23 कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी बूथ कार्यकर्ताओं को दिए।
-शाह ने कहा कि यह काम पूरे होते ही भाजपा की देश और प्रदेश चुनावों में जीत पक्की हो जाएगी।

अमित शाह ने लिया बाजरे की रोटी व केर सांगरी का भोजन

सीकर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को सीकर में हैं। दोपहर करीब १२ बजे वे हवाई जहाज से तारपुरा हवाई पट्टी पहुंचे और फिर सांवली रोड स्थित भारतीय शिक्षा संकुल में शक्ति केन्द्रों के सम्मेलन को सम्बोधित कर जीत का मंत्र दिया।

-इसके बाद भारतीय शिक्षा संकुल में बाजरे की रोटी, केर की सब्जी, दही और कचोरी का भोजन लिया।
-लंच के बाद गौरव सेनानियों की सभा को संबोधित करने जिला खेल स्टेडियम के लिए रवाना हो गए।
-शाह अब गौरव सेनानियों की सभा को जिला खेल स्टेडियम में संबोधित करेंगे