सीकर

सीकर: यहां हुआ रोचक मुकाबला, उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से छीनी सीट, दो कदम आगे निकली BJP

नगरपालिका लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 9 के पार्षद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से सीट छीन ली है।
2 min read
Jun 10, 2025
Crimes Against Women
Photo- Patrika

लक्ष्मणगढ़। नगरपालिका लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 9 के पार्षद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से सीट छीन ली है। सोमवार को घोषित उपचुनाव के परिणाम में भाजपा प्रत्याशी सरिता शर्मा ने 365 वोटों से जीत हासिल की है। पूर्व में इस वार्ड से कांग्रेस विजेता रही थी। सोमवार को घोषित परिणाम में भाजपा प्रत्याशी सरिता शर्मा को 640 वोट मिले। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रही कांग्रेस की वन्दना खेड़वाल को 275 वोट मिले।

निर्दलीय प्रत्याशी पूनम को 59 वोट मिले जबकि 8 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग भी किया। शर्मा की जीत के बाद भाजपा नेता दिनेश जोशी, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, जिला मंत्री गोपाल लाटा, शहर अध्यक्ष ललित पंवार, नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट ललित पुरोहित, जयप्रकाश सरावगी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। सरिता के पति कमल शर्मा पूर्व में पालिका में सहवृत्त सदस्य रह चुके हैं।

जीत के बाद पार्टी पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ सरिता शर्मा, Photo- Patrika

पूर्व में वर्ष 2021 में हुए नगरपालिका के चुनाव में पालिका के कुल 40 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस ने बराबर 14-14 सीटें जीती थी। एक वार्ड में माकपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी जबकि 11 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतकर पार्षद बने थे। तत्समय हुए पालिकाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुस्तफा कुरैशी को कांग्रेस के पार्षदों के अलावा 9 निर्दलीय पार्षदों के भी वोट मिले थे और वे जीतकर पालिकाध्यक्ष बन गए।

यह वीडियो भी देखें

भाजपा प्रत्याशी ललित पुरोहित को पार्टी पार्षदों के अलावा दो निर्दलीय पार्षदों ने वोट दिए थे तथा उन्हें 16 वोट प्राप्त हुए थे। एक वोट माकपा प्रत्याशी को मिला था। उपचुनाव में कांग्रेस से सीट छिन जाने तथा भाजपा के विजयी रहने से पालिका बोर्ड में अब भाजपा 15 तथा कांग्रेस के 13 पार्षद रह गए है। इस प्रकार उपचुनाव के बाद भाजपा अब कांग्रेस से दो कदम आगे हो गई है।

Updated on:
10 Jun 2025 02:19 pm
Published on:
10 Jun 2025 02:19 pm