सीकर

Road Accident: राजस्थान रोडवेज बस की जोरदार टक्कर से बाइक सवार 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

सालासर रोड पर सिहोट गांव के पास सोमवार को रोडवेज की टक्कर से दो भाइयों की मौत हो गई। छोटा भाई अपने बड़े भाई को बीमार होने पर इालाज करवाने के लिए सीकर लेकर आ रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2024, 12:06 PM IST
road_accident_.jpg

Rajasthan Road Accident: सालासर रोड पर सिहोट गांव के पास सोमवार को रोडवेज की टक्कर से दो भाइयों की मौत हो गई। छोटा भाई अपने बड़े भाई को बीमार होने पर इालाज करवाने के लिए सीकर लेकर आ रहा था। ग्रामीण दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से एसके हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। सदर थाना पुलिस ने बस जब्त कर ली है।

सीकर सदर थाना के एएसआई राजेश ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब 11.30 की है। गनेड़ी निवासी कैलाश सोनी (40) बड़े भाई बोदूराम (38) को डॉक्टर को दिखाने के लिए ले जा रहे थे। इसके लिए दोनों भाई बाइक पर सालासर से सीकर आ रहे थे। सुबह 11.30 बजे के करीब रोडवेज बस सीकर से सालासर जा रही थी। सिहोट के पास सालासर रोड पर बस ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन जान नहीं बच पाई।
यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में बैंककर्मी की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम, 6 महीने पहले लगी थी नौकरी


पुलिस रोडवेज को जब्त कर थाने लाई
बाइक के टक्कर मारने के बाद रोडवेज का ड्राइवर व कंडक्टर मौके से फरार हो गए। दोनों मृतक सगे भाई थे और गनेड़ी के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे। पुलिस ने बस जब्त कर थाना पर खड़ी करवाई गई। पुलिस के पहुंचने तक सवारियां भी अन्य बसों में बैठ कर चले गईं थी। कैलाश आभूषण बनाने का काम करते थे। उनके तीन बच्चे हैं।

Published on: