सीकर

धू-धू कर जलता रहा ट्रक

घुरसली के भैंरू मंदिर के पास रविवार तडक़े एक ट्रक दो घंटे तक धू-धू कर जलता रहा। हरियाणा नम्बर का ट्रक नीमकाथाना की ओर से आ रहा था।
less than 1 minute read
Mar 18, 2019
घुरसली के भैंरू मंदिर के पास रविवार तडक़े एक ट्रक दो घंटे तक धू-धू कर जलता रहा। हरियाणा नम्बर का ट्रक नीमकाथाना की ओर से आ रहा था।
धू-धू कर जलता रहा ट्रक

नीमकाथाना/टोडा.

घुरसली के भैंरू मंदिर के पास रविवार तडक़े एक ट्रक दो घंटे तक धू-धू कर जलता रहा। हरियाणा नम्बर का ट्रक नीमकाथाना की ओर से आ रहा था। भैंरू मंदिर के पास ट्रक को सडक़ किनारे खड़े पेड़ में टक्कर मार दी। इसके बाद खड़े ट्रक में आग लगा दी। ड्राइवर वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जलते ट्रक में पानी डालकर बुझाया। सूत्रों के अनुसार फाइनेंस बकाया होने के कारण चालक ने वन क्षेत्र में ट्रक में आग लगाकर मौके से फरार हो गया। घटना देर रात की बताई जा रही है। उधर, एसएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग को बुझाया गया। मामला संदिग्ध है। इसकी जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल लौटाया
अजीतगढ़. कस्बे में फल बेचने वाले व्यापारी ने खोया हुआ मोबाइल मालिक को लौटा दिया। अमरसर गांव निवासी रामेश्वर सैनी को बस स्टैंड पर एक मोबाइल मिला था। रामेश्वर ने मोबाइल नंबरों के आधार पर मोबाइल के मालिक को फोन किया और रविवार को मोबाइल मालिक अलवर निवासी नवल सिंह को सुपुर्द कर दिया। नवल सिंह अलवर से खाटुश्यामजी दर्शन करने के लिए गया था। इस दौरान अजीतगढ़ कस्बे में सिंह का
मोबाइल गिर गया था।

Updated on:
18 Mar 2019 06:57 pm
Published on:
18 Mar 2019 06:57 pm