Rain On New Year: राजस्थान में नए साल की शुरुआत ठंडी हवाओं और मावठ के साथ होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की चेतावनी दी है।
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और तेज ठंडी हवाओं के बीच मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने नए साल के अवसर पर राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश यानी मावठ की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश मुख्य रूप से बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में देखने को मिल सकती है।
मौसम केन्द्र ने बताया कि नए साल की पूर्वसंध्या और उसके अगले दिन यानी 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसके चलते राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश ज़्यादातर बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं और आसपास के जिलों में दर्ज की जा सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में जनवरी के प्रथम सप्ताह में घना कोहरा पड़ने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट का भी अनुमान जताया है।
मौसम केन्द्र के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। रविवार को राज्य के 23 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, सात शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से भी कम रहा।
न्यूनतम तापमान माउंट आबू 1.0
फतेहपुर 2.1
करौली 2.4
दौसा 3.9
पाली 3.6
सीकर 3.5
लूणकरणसर 4.6
अलवर 5.0
अंता-बारां 5.1
चूरू 5.4
सिरोही 5.5
जालोर 5.9
जयपुर 8.5
अजमेर 6.8
कोटा 7.6