सीकर

IMD Rain Alert : बेहाल करेगी सर्दी, इस दिन पलटेगा मौसम, फिर शुरू होगा बारिश का दौर, IMD की नई भविष्यवाणी

IMD Rain Alert : पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में शीत लहर ने जनजीवन को झकझोर कर रख दिया। अब पर्यटकों को भी सवेरे शाम सर्दी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में चल रही शीतलहर से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

2 min read
Jan 05, 2024

IMD Rain Alert : पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में शीत लहर ने जनजीवन को झकझोर कर रख दिया। अब पर्यटकों को भी सवेरे शाम सर्दी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का उछाल आने से तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। क्षेत्र में चल रही शीतलहर से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का उछाल आने से तापमापी का पारा 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

रात को ओस की बूंदें सवेरे उद्यानों, पेड़ पौधों के पत्तों, जलाशयों के किनारों, रात को खुले में खड़े वाहनों की छतों पर बर्फ के रूप में तब्दील हो गईं। दिन में आसमान साफ रहने से अच्छी धूप निकली। जिससे लोगों ने अपने घरों की छतों, सड़कों, बाजारों में धूप सेकने का आनंद लिया। अपराहन बाद सर्द हवाओं ने फिर जोर पकड़ा। जिससे सड़कों, बाजारों में देर रात तक रहने वाली चहल-पहल जल्द सन्नाटे में तब्दील हो गई। जिससे नागरिक व पर्यटक घरों व होटलों में दुबक गए।

सिरोही शहर का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री
जिलेभर में सर्दी का सितम जारी है। सिरोही शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की ठंड से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। तेज सर्दी से दिन में भी लोगों के धूजणी छूटी। सिरोही शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.1 व अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। सवेरे-शाम ठंड के तेवर तीखे रहे। तेज सर्दी से लोगों के धूजणी छूट गई। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने भारी भरकम ऊनी व गर्म वस्त्रों का सहारा लिया। खेत, खलिहानों व उद्यानों के किनारे घास के पत्तों पर रात को पड़ी ओंस की बूंदें नजर आई। सुबह क्षेत्र में धुंध छाई रही।

अब आगे क्या
मौसम विभाग ने का कहना है कि घने कोहरे और अतिशीत दिन आगामी 2-3 दिन राज्य में जारी रहने की संभावना है। इससे साथ ही 7 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 7 जनवरी को उदयपुर, कोटा संभाग में हल्की बारिश, 8-9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर संभाग में बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
05 Jan 2024 01:36 pm
Published on:
05 Jan 2024 12:59 pm
Also Read
View All