
IMD Rain Alert : नूतन वर्ष में शीतलहर बैरन बनीं हुई है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी लोगों को दर्द दे रही है। पारा लगातार जमाव बिंदू की ओर खिसक रहा है। कोहरा लगातार जिले में पहरा लगा रहा है। तेज रफ्तार से बह रही बर्फीली उत्तरी हवाएं नश्तर सा चुभो रही है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सर्दी के सितम से बचाव के साधन भी बेअसर हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 7 जनवरी को कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 8 और 9 जनवरी को कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश होने के आसार हैं। वहीं 8 और 9 जनवरी को जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ ही विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में अति शीत दिन और अति घना कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक, उदयपुर और जैसलमेर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं चूरू शहर की बात करें तो गुरुवार को समूचा शहर कोहरे के आगोश में रहा। दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक जनवरी के अगले सप्ताह से मावठ के आसार हैं। इसके बाद तापमान में उछाल की संभावना बढेगी। मौसम केंद्र पर बुधवार को अधिकतम 14.01 व न्यूनतम तापमान 05.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर की ओर से आने वाली सर्द हवा की गति 03.06 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। नमी का स्तर 97 प्रतिशत रहा।
अब आगे क्या
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक फिलहाल सर्दी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। जिले में घने कोहरे और शीतदिवस का असर आगामी दो दिनों तक और रहेगा। 7 व 8 जनवरी से प्रदेश में कमजोर सिस्टम सक्रिय होने के चलते मावठ की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद रात के तापमान में उछाल आएगा। वहीं कोहरा भी नहीं रहेगा।
Published on:
05 Jan 2024 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
