कोहरा और ठंड बढ़ने से ट्रेन और हवाई यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है। मंगलवार को जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर करीब दो दर्जन ट्रेनों की देरी से आवाजाही हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जम्मूतवी-अजमेर पूजा सुपरफास्ट ट्रेन 9 घंटे 27 मिनट की देरी, प्रयागराज सुपरफास्ट टे्रन 6 घंटे 43 मिनट, खजुराहो-उदयपुर ट्रेन 3 घंटे, पोरबंदर एक्सप्रेस 2 घंटे 51 मिनट, उदयपुर सिटी वीकली एक्सप्रेस ट्रेन 2 घंटे 44 मिनट, वलसाड़ सुुपरफास्ट ट्रेन 2 घंटे 43 मिनट, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला संपर्क क्रांति ट्रेन 2 घंटे 22 मिनट, मुंबई सेंट्रल दूरन्तो ट्रेन 2 घंटे 28 मिनट, रणथम्भौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 2 घंटे 20 मिनट, सियालदाह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटे 30 मिनट, जम्मूतवी-जैसलमेर ट्रेन 1 घंटे 11 मिनट की देरी, हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटा 14 मिनट, वंदेभारत ट्रेन 1 घंटे व आगरा फोर्ट ट्रेन 20 मिनट की देरी से जयपुर पहुंची।