6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD ALERT: 11 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में ठंड का येलो अलर्ट जारी, शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी के लिए दिए ये आदेश

IMD Latest Forecast Prediction: राजस्थान में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रात को न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही दिन में अधिकतम तापमान कम दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह इस सीजन का सबसे कम रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Akshita Deora

Jan 03, 2024

school_holiday.jpg

weather news राजस्थान में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रात को न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही दिन में अधिकतम तापमान कम दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह इस सीजन का सबसे कम रहा। इसी प्रकार दिन का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जयपुर में कोल्ड डे घोषित किया गया। बुधवार को भी कोल्ड डे रहेगा। वहीं, राजधानी में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। दोपहर एक बजे धूप निकली।

शिक्षा विभाग ने ये आदेश किए जारी
शिक्षा विभाग ने 5 जनवरी तक विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित किए हैं। इसके बाद भी कई निजी स्कूल खुले हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय राजेंद्र शर्मा हंस ने बताया कि सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर इसकी सूचना जिला कलक्ट्रेट में भिजवाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक 0141-2704293 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather Alert : 11 जिलों को बेहाल करेगी बर्फीली हवा और कोहरा, IMD की नई चेतावनी जारी, फिर से आने वाला है पश्चिमी विक्षोभ


इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी (IMD Orange Alert)
आज 3 जनवरी के लिए राजस्थान के 11 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, झुंझुनूं, धौलपुर, दौसा, बूंदी, भरतपुर और अलवर शामिल है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी (IMD Yellow Alert)
मौसम विभाग के अनुसार आज 12 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सीकर, बीकानेर, चूरू और नागौर शामिल है।