सीकर

अगले 48 घंटे के लिए IMD Update, शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन, जमाव बिन्दू के पास पहुंचा पारा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast Report: फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 24 डिग्री और सीकर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Feb 08, 2025
Feature image

Rajasthan Weather Update: उत्तरी हवाओं के कारण सीकर में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। सर्दी बढ़ने के कारण मौसम केन्द्रों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। आगामी दिनों में शीतलहर चलने की आशंका कम है।

सीकर में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहने के कारण तेज सर्दी रही। जमाव बिन्दू के पास पारा पहुंचने के कारण ठिठुरन रही। नमी ज्यादा होने के कारण दिन में सर्दी रही। शाम को अन्य दिनों की तुलना में सर्दी का असर कम रहा। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 24 डिग्री और सीकर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे ऐसा रहेगा मौसम


8 फरवरी - आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है |
9 फरवरी - आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है |
10 फरवरी - आसमान मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना है।
11 फरवरी - आसमान मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना है।
12 फरवरी - आसमान मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना है।

Updated on:
08 Feb 2025 07:50 am
Published on:
08 Feb 2025 07:50 am