हालांकि, सुबह 8 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली और वे धूप सेंकते नजर आए। दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। शाम ढलने के बाद सर्दी का प्रभाव फिर से बढ़ गया। कोटा का अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दृश्यता भी 3,000 मीटर से घटकर 2,000 मीटर रह गई।