Rajasthan Weather Forecast: राजधानी जयपुर में मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। शहर में दिन में बादल छाए रहे। इसके असर से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक दर्ज किया गया। इसके अलावा रात के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई और पारा 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी।