सीकर

जाना था जयपुर, ले गए खाटूश्यामजी…उलाहना देने पर दो विदेशी युवकों के साथ बस ड्राइवरों ने की मारपीट

Sikar News: खाटूश्यामजी में दो विदेशी युवकों के साथ बस चालकों ने मारपीट की है। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हकरत में आ गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Oct 2024, 2:52 PM IST
Feature image

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी से बड़ी खबर सामने आई है। खाटूश्यामजी में निजी बस चालकों ने सूडान के दो विदेशी यात्रियों के साथ मारपीट की। जलालुद्दीन और सिद्दीकी नामक ये दोनों यात्री दिल्ली से जयपुर की यात्रा कर रहे थे, लेकिन बस चालक ने उन्हें खाटूश्यामजी ले आया। युवकों ने जब किराए और गलत स्थान पर ले जाने को लेकर उलाहना दिया तो बस ड्राइवरों ने मारपीट की।

दरअसल, दोनों युवक पिछले दो साल से जयपुर में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों घायलों का इलाज कराकर मेडिकल करवाया और तीन संदिग्धों को राउंड अप किया है। अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

खाटूश्यामजी थानाधिकारी राजाराम ने बताया कि विदेशी यात्रियों के साथ मारपीट करने वाले तीन संदिग्धों को राउंड अप किया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। बताया कि विदेशी यात्रियों से कहासुनी के बाद निजी बस चालकों, पार्किंग वाले व अन्य लोगों ने मारपीट की है।

Updated on:
19 Oct 2024, 2:52 PM IST
Published on: