सीकर

Sikar: खाटू धाम में हाई अलर्ट; VIP दर्शन बंद, जासूसी नेटवर्क के खुलासे के बाद मंदिर की सुरक्षा बढ़ी, हर श्रद्धालु की जांच

Khatu Shyam Temple Security: गाजियाबाद पुलिस के जासूसी नेटवर्क खुलासे के बाद सीकर पुलिस ने खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र में भी जांच व्यवस्था कड़ी कर दी है।खाटू श्याम मंदिर के शुक्रवार शाम पांच बजे जैसे ही 18 घंटे बाद पट खुले तो पुलिस ने जांच को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया। वहीं मंदिर कमेटी और पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल वीआइपी दर्शनों को बंद कर दिया है।

2 min read
Mar 21, 2026
खाटूश्यामजी मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की जांच करते सुरक्षाकर्मी, पत्रिका फोटो

Khatu Shyam Temple Security: गाजियाबाद पुलिस के जासूसी नेटवर्क खुलासे के बाद सीकर पुलिस ने खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र में भी जांच व्यवस्था कड़ी कर दी है।खाटू श्याम मंदिर के शुक्रवार शाम पांच बजे जैसे ही 18 घंटे बाद पट खुले तो पुलिस ने जांच को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया। वहीं मंदिर कमेटी और पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल वीआइपी दर्शनों को बंद कर दिया है। वीआइपी लोगों को भी अब सामान्य श्रद्धालुओं की तरह कतारबद्ध होकर दर्शन करने होंगे।

ये भी पढ़ें

कर्पूर चन्द्र कुलिश जन्मशती पर्व: कुलिश जी के योगदान का किया स्मरण, यादों के जरिए आगे बढ़ता संकल्पों का उत्सव

मंदिर मार्ग पर बढ़ाई सुरक्षा

शुक्रवार को मंदिर जाने वाले मार्ग पर भी सुरक्षा दिखी। मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मेटल डिटेक्टर सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों से जांच की जा रही है। खास तौर पर बैग लेकर आने वाले भक्तों की विशेष जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि गाजियाबाद पुलिस ने कौशांबी इलाके से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के फोटो, वीडियो और लोकेशन डेटा बरामद हुआ। पुलिस के खुलासे के बाद मंदिर में जांच व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

मंदिर में आरती के समय में बदलाव

श्याम मंदिर कमेटी ने आरती की समय सारिणी में कुछ बदलाव किया है। चैत्र शुक्ल पक्ष लगने के साथ ही प्रातः श्रृंगार आरती व संध्या आरती का समय बदल दिया गया है। श्रृंगार आरती सुबह 7.30 बजे तथा संध्या आरती शाम 7 बजे होगी।

गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क से खुलासा

गाजियाबाद में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए संदिग्धों की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में जहां सैन्य ठिकानों और रेलवे स्टेशनों की रेकी की बात सामने आई थी, वहीं अब पता चला है कि धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की तैयारी थी। सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियों को आरोपियों के मोबाइल से सीकर के खाटू श्याम मंदिर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के फोटो, वीडियो और लोकेशन मिलने की जानकारी मिली है।

धार्मिक स्थल निशाने पर

सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर कई अहम स्थानों की जानकारी जुटाई थी। इनमें राजस्थान के जयपुर,सीकर और जोधपुर जैसे शहर भी शामिल बताए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि 100 से अधिक स्थानों से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेजी गई थीं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather: फिर पश्चिमी विक्षोभ का साया; 21-22 मार्च को झमाझम बारिश का अलर्ट, बेमौसम बारिश से खेतों में तबाही

Also Read
View All

अगली खबर