सीकर

19 घंटे तक बंद रहेंगे Khatu Shyam Mandir के कपाट, नवंबर में खाटूश्याम जाने का कर रहे हैं प्लान तो पढ़ लें काम की खबर

Khatu Shyam Temple Rajasthan: श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण 6 नवंबर की रात्रि 10 बजे से 7 नवंबर की शाम 5 बजे तक पट्ट आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे।
less than 1 minute read
Nov 04, 2024
Feature image

Khatu Shyam Mandir Will Closed: खाटूश्यामजी बाबा श्याम की विशेष सेवा पूजा और तिलक श्रृंगार के चलते भक्तों को 7 नवंबर को दिनभर दर्शन नहीं हो सकेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान ने बताया कि श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण 6 नवंबर की रात्रि 10 बजे से 7 नवंबर की शाम 5 बजे तक पट्ट आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे।

श्री कृष्ण ने दिया था वरदान


बाबा श्याम का इतिहास महाभारत काल की एक पौरानिक कथा से जुड़ा हुआ है। जिसमें श्री कृष्ण ने प्रसन्न होकर वीर बर्बरीक के शीश को वरदान दिया कि कलयुग में तुम मेरे श्याम नाम से पूजित होगा और तुम्हारे स्मरण मात्र से ही भक्तों का कल्याण होगा। एक बार खाटू नगर के राजा को सपने में मन्दिर निर्माण के लिए और वह शीश मन्दिर में सुशोभित करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने खाटू धाम में मन्दिर का निर्माण कर कार्तिक माह की एकादशी को शीश मन्दिर में सुशोभित किया। वहीं मूल मंदिर 1027 ई. में रूपसिंह चौहान और उनकी पत्नी नर्मदा कंवर द्वारा बनाया गया था। मारवाड़ के शासक ठाकुर के दीवान अभय सिंह ने ठाकुर के निर्देश पर 1720 ई. में मंदिर का पुनर्निर्माण कराया, तब से आज तक मंदिर की चमक यथावत है। मंदिर की मान्यता बाबा के अनेक मंदिरो में सर्वाधिक रही है। खाटूश्यामजी में स्थित बाबा श्याम का देश में इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां भगवान के केवल शीश की पूजा की जाती है। लोगों का विश्वास है कि बाबा श्याम सभी की मुरादें पूर्ण करते है और रंक को भी राजा बना सकते है।

Updated on:
05 Nov 2024 12:42 pm
Published on:
04 Nov 2024 09:00 am
Also Read
View All
‘4 बजे उठा तो नहीं दिखी पत्नी’, सीकर में शादी के 3 महीने बाद ज्वेलरी और नकदी लेकर लापता हुई विवाहिता, थाने पहुंचा पति

ICSI CS Result 2026: सीएस फाइनल में राजस्थान की बेटी ने हासिल की पहली रैंक, प्रदेश का बढ़ाया सम्मान

‘राहुल गांधी को चुनौती, विश्व युद्ध की भविष्यवाणी’, राजस्थान पहुंचे स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने तीखे सवालों के दिए बेबाक  जवाब

सीकर के 10 सरकारी दफ्तरों में अचानक पहुंचे शासन उप सचिव, 69 कर्मचारी अनुपस्थित मिलते ही लिया बड़ा एक्शन!

‘रोटी मांगी तो बोले चावल खा लो…’ सीकर सैनिक स्कूल में बेटियों से धुलवा रहे कपड़े; भड़के परिजनों ने 20 सूत्री मांगों के साथ दी चेतावनी