4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sikar News: सीकर में यहां 60 फीट चौड़ी होगी सड़क, लोगों को मकान टूटने का डर; दे डाली उग्र आंदोलन की चेतावनी

सीकर

image

Anil Prajapat

Mar 10, 2026

road will be 60 feet wide

Photo: AI generated

सीकर। नगर परिषद के सड़क चौड़ाईकरण के मामले में रामपुरा इलाके के लोगों का आक्रोश भी बढ़ रहा है। इलाके के लोगों ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी है। इलाके के लोगों ने नगर परिषद कार्यालय में आपत्ति देकर रामपुरा मार्ग को 60 फीट के बजाय 40 फीट का ही करने की मांग की है।

इलाके के लोगों ने बताया कि नगर परिषद की ओर से तीन दिनों में फैसला नहीं बदला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इलाके के आशीष शर्मा ने बताया कि निश्चित तौर पर विकास जरूरी है लेकिन लोगों की आर्थिक हानि को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

विभिन्न मांगों को लेकर इलाके के लोगों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान आशीष शर्मा, सुभाष सैनी, महावीर मिश्रा, मोहनलाल सैनी, कानाराम आदि इलाके के लोग मौजूद रहे।

कलक्टर को बताई पीड़ा, राहत दिलाने की मांग

पुरोहित जी की ढाणी इलाके के लोगों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर चौड़ाईकरण मामले में राहत दिलाने की मांग की है। इलाके के लोगों ने बताया कि इस मार्ग की चौड़ाई 30 फीट चौड़ाई होने पर भी राहत मिल सकती है। इस दौरान सुरेन्द्र शर्मा, रोहित सैनी, महेश कुमार सैनी, श्रवण कुमार सैनी, चंचल सैनी, मंजू शर्मा, सम्पति सैनी, कृष्णा देवी आदि मौजूद रहे।

कई लोगों के मकान टूट जाएंगे

स्थानीय लोगों ने कहा कि यह रोड राष्ट्रीय राजमार्ग या राज्य राजमार्ग नहीं है। ये रोड एक रेजिडेंशियल कॉलोनी रोड के हिसाब से काम आती है। साथ ही इस सड़क पर हैवी कमर्शियल या इंडस्ट्रियल ट्रैफिक का दबाव भी नहीं है। प्रशासन के इस सड़क को 40 फीट चौड़ाई करने से इलाके में कई परिवारों के पक्के मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएंगे। वहीं कई लोगों के आधे मकान टूट जाएंगे। ऐसे में प्रभावी परिवारों के पास अन्य कोई वैकल्पिक आवास नहीं होने से वे बेघर हो जाएंगे।