सीकर

संत प्रेमानंद महाराज को हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले पपेट जोनी व जोजो की नई पहचान…जानें नया नाम

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले पपेट जोनी व जोजो को दो आध्यात्मिक नाम मिले हैं।

less than 1 minute read
Aug 16, 2025
पपेट के साथ राहुल मिश्रा। फोटो पत्रिका

सीकर। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले पपेट जोनी व जोजो को दो आध्यात्मिक नाम मिले हैं। रैवासा में चल रहे सियपिय मिलन समारोह में पीठाधीश्वर राजेंद्रदास महाराज ने जोनी का नाम जानकी शरण व जोजो का जगन्नाथ शरण रखा है। दोनों को भविष्य में अपना यही नाम बताने को भी कहा है।

इससे पहले जयपुर निवासी वेंट्रिलोक्विज्म (पेटबोली) कलाकार राहुल मिश्रा के साथ जोनी व जोजो ने समारोह में अपनी कला से लोगों को खूब हंसाया। समारोह में संत राजेंद्रदास व कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय भी वेंट्रिलोक्विज्म कला का आनंद ले रहे थे।

ये भी पढ़ें

रैवासा धाम पहुंचे RSS प्रमुख, ‘सियपिय’ कार्यक्रम में की शिरकत, खुद की बुद्धि पर दिया बड़ा बयान

इसी दौरान संत राजेंद्रदास ने जब दोनों पपेट का नाम पूछा तो उन्होंने तपाक से अपना नाम जोनी व जोजो बताया। इस पर इंद्रेश उपाध्याय ने उन्हें ये कहकर अपना नाम बदलने को कहा कि वे संतों के पास जाते हैं तो उनका नाम भी ठाकुरजी का सा लगने वाला होना चाहिए। इस पर जोनी ने तुरंत राजेंद्रदास महाराज से ही नामकरण करने की गुजारिश की तो उन्होंने उन्हें नए नाम दे दिए।

संत प्रेमानंद महाराज को हंसाया

जोनी व जोजो का वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को हंसाने का वीडियो काफी वायरल हुआ था। पांच महीने पुराने इस वीडियो में प्रेमानंदजी महाराज उनकी कला देखकर खिलखिलाकर हंसते दिख रहे थे। वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Published on:
16 Aug 2025 02:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर