सीकर

नहाती युवती का वीडियो बनाया, फिर उसके व बहन के साथ किया कांड

राजस्थान के सीकर जिले के गोकुलपुरा थाना इलाके में नहाते समय युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है। घटना का विरोध किया तो आरोपी व उसके परिजनों ने पीड़िता, उसकी बहन व चाचा के साथ मारपीट की। युवती ने थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया है कि 30 जून को […]

2 min read
Jul 07, 2024


राजस्थान के सीकर जिले के गोकुलपुरा थाना इलाके में नहाते समय युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है। घटना का विरोध किया तो आरोपी व उसके परिजनों ने पीड़िता, उसकी बहन व चाचा के साथ मारपीट की। युवती ने थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया है कि 30 जून को वह अपने घर की बाथरुम में नहा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले लड़का कुलदीप टूटे हुए रोशनदान से वीडियो बना रहा था। जिसे युवती की बड़ी बहन ने देख लिया और पकड़ने की कोशिश की तो वह युवती की बड़ी बहन को धक्का देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसमें कई अन्य युवतियों के भी अश्लील वीडियो मिले हैं।
पुलिस के अनुसार युवती और उसकी बड़ी बहन अश्लील वीडियो बनाने को लेकर उलाहना देने के लिए कुलदीप के घर गई। वहां आरोपी कुलदीप के परिवार के लोगों ने दोनों बहनों के जमकर मारपीट की। मौके का फायदा उठाकर कुलदीप और परिवार के अन्य कुछ लोग वहां से फरार हो गए। युवती ने अपने पिता और चाचा को घटना की जानकारी दी। पीड़िता युवती के चाचा कुलदीप के घर पर गए तो वहां उन्होंने चाचा के साथ भी मारपीट शुरू की और उसके बाद गांव वालों ने बीच-बचाव कर छुड़वाया। गांव के सरपंच को मामले से अवगत करवाया गया। सरपंच ने गांव वालों की उपस्थिति में रामचंद्र का मोबाइल ले लिया और युवती को दे दिया। जब मोबाइल चेक किया तो कई अश्लील वीडियो मिले।

आरोपी के मोबाइल में अन्य अश्लील वीडियो भी मिले


आरोपी कुलदीप के परिवार के लोगों ने युवती के चाचा के खिलाफ शिकायत की तो पुलिस वाले उन्हें लेकर चली गई। पुलिस ने कुलदीप के मोबाइल को भी थाने में ही जमा कर लिया है। युवती के अनुसार उसकी बहन का वीडियो भी मोबाइल में है और इसके अलावा अन्य भी कई महिलाओं की वीडियो उस मोबाइल में हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अश्लील वीडियो को कुलदीप सोशल मीडिया पर भेज भी चुका है। गोकुलपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीआई इंद्रराज मरोड़िया कर रहे हैं।

Updated on:
07 Jul 2024 12:12 pm
Published on:
07 Jul 2024 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर