Tomato Price Hike: सलाद की प्लेट हो या सब्जियां, टमाटर की मौजूदगी स्वाद बढ़ा देती है, लेकिन अब टमाटर खरीदना लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरत टमाटर ने फल व पेट्रोल के भावों को मात दे दी है।
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/सीकर. Tomato Price Hike: सलाद की प्लेट हो या सब्जियां, टमाटर की मौजूदगी स्वाद बढ़ा देती है, लेकिन अब टमाटर खरीदना लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरत टमाटर ने फल व पेट्रोल के भावों को मात दे दी है।
भाव में रेकार्ड तोड़ तेजी के बाद अब लोगों ने टमाटर से दूरी बनानी ली है। बारिश के कारण टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में खासा नुकसान होने के कारण थोक मंडी में एक माह में ही दस रुपए किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 95 रुपए प्रति किलो तक बोला जा रहा है। वहीं सब्जियों की दुकानों व मंडियों में टमाटर गायब हो गया है। व्यापारियों के मानें तो पिछले 10 से 15 दिनों में सब्जियों के दामों में करीब तीस से चालीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे आम आदमी की थाली से पालक, गोभी, करेला और परवल जैसी सब्जियां गायब हो गयी हैं। सब्जी मंडी के भावों में अब बढ़ोत्तरी हो गयी है।
यह भी पढ़ें : Good News: 19 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार, 76 कंपनियों ने किया चार हजार करोड़ का निवेश
अब नासिक और शिमला से आ रहा टमाटर
जिले में करीब बीस हजार सब्जी उत्पादक किसान टमाटर की बुवाई करते हैं। जिले में इस बार दो सौ से तीन सौ हेक्टेयर में टमाटर का उत्पादन हुआ है। उद्यान विभाग के अनुसार एक हेक्टेयर में टमाटर का उत्पादन करीब तीन सो क्विंटल हो जाता है। पिछले एक माह के दौरान जिले में बारिश के कारण टमाटर की स्थानीय उपज खत्म हो गई और नई उपज अगस्त या सितम्बर माह में आएगी।
किचन का बजट बिगड़ा
बीते कुछ दिन पूर्व हुई बेमौसम बरसात ने धान सहित अनाज की फसलों को तो नुकसान पहुंचाया ही है, वहीं सब्जियों के खेत भी जलमग्न हो गए थे। गृहणियों का कहना है कि सब्जियों के दाम बढ़ने से किचन का बजट बिगड़ जाता है, ऐसे में बजट को संभालना मुश्किल होता है। जिस तरह से टमाटर-प्याज समेत सभी सब्जियों की कीमतें बढ़ रही हैं, उससे लगता है कि अभी लोगों के और पसीने छुड़ाएगी। अधिकांश लोग टमाटर का भाव सुनकर ही चौंक रहे हैं। वहीं जो लोग खरीद भी रहे हैं, तो वो ऐसे लोग हैं, जो पहले एक किलो खरीदते थे और अब 250 ग्राम में ही काम चला रहे हैं।
यह भी पढ़ें : SDM Jyoti Maurya Case से घबराए पति ने पत्नी से करवाया 500 का स्टाम्प साइन, सोशल मीडिया पर वायरल