सीकर

हॉकी मैच खेलकर मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Aug 29, 2018
rajasthan news
हॉकी मैच खेलकर मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

बावड़ी/सीकर. ग्राम पंचायत बावड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं हॉकी सांई सेन्टर के मैदान पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद की छाया फोटो पर पूजा अर्चना की। प्रवक्ता रामशरण जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य केशर राम और मुख्य अतिथि शिवदयाल सिंह बगडिय़ा ने की। अभियन्ता सतर्कता सीकर राम लाल सिंह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की खिलडिय़ों को विश्वास के साथ खेलना चाहिए और हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। साथ हिन् उन्होंने कहा की खेल से शरीर स्वस्थ रहता है।

इसी दौरान विद्यालय के छात्र- छात्रा हॉकी खिलाडिय़ों के बीच मैच का आयोजित किया गया। जिसके नतीजे २-२ से बराबर रहे। द्वितीय मैच कॉलेज और स्कूल छात्रों के बीच हुआ। इसका परिणाम भी ३-३ से बराबर रहा । कार्यक्रम के दौरान में अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही साथ खिलाडिय़ों को फल वितरण भी किए गए । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सांवतराम योगी, संतोष पारीक एवं पीटीआई रविन्द्र पाल सिंह, चौथमल मोगा, प्रकाश चन्द, मुकेश कुमार, विकास कुमार, अर्जुन लाल देवन्दा, निर्मला सहित अन्य लोग मौजूद थे । इसी तरह राउमावि ठीकरिया, राउमावि. मलिकपुर, राउमावि. लाखनी, राउप्रावि. खाल्डा जोहड़ा बावड़ी में खेल दिवस पर प्रतियोगिताएं हुई।

Published on:
29 Aug 2018 01:01 pm