सीकर

Monsoon 2024: मानसून की ट्रफ लाइन का यू-टर्न, जानिए कब से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

Monsoon 2024: राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर एक्टिव होने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
less than 1 minute read
Sep 21, 2024
monsoon 2024 rain warning

Monsoon 2024: राजस्थान में मानसून अब विदाई की ओर है। हालांकि विदा होने से पहले मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार 23 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। मानसून की ट्रफ लाइन अब बीकानेर से होकर गुजर रही है। दक्षिण पूर्वी राजस्थान और इसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर पूर्व राजस्थान पर बना हुआ है।

सीकर में बादलों की लुकाछिपी

वहीं दूसरी तरफ सीकर में बादलों की लुकाछिपी रही। हवा में नमी बढ़ने के कारण दिन में मौसम सुहाना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चार दिन मौसम शुष्क रहने के आसार है। इस दौरान तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा। सीकर जिले में गुरुवार रात कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

जिला मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे। बादलाें की लुकाछिपी के बीच धूप बेअसर रही। नमी ज्यादा होने के कारण पंखों की रफ्तार कम हो गई। शाम को मौसम सुहाना रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया।