8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: दिवाली पर जनता को मिलेगा तोहफा, राजस्थान के इस शहर में चलेंगी नावें

Rajasthan News: जोधपुर से 18 किलोमीटर दूर स्थल, पहले चरण में तैयार हो रहे जॉगिंग ट्रैक, गार्डन व अन्य सुविधाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 21 Sep 2024, 8:58 AM IST

New tourist spot in Jodhpur city

Rajasthan News: जोधपुर शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर साढ़े चार करोड़ रुपए में नया टूरिस्ट स्पॉट तैयार हो रहा है। जिला परिषद की ओर से बनाड़ के अमृत सरोवर का विकास कर नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। दीपावली से अमृत सरोवर में नावें चलाई जाएंगी। दरअसल, जिला परिषद की ओर से बनाड़ तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब तक यहां एक करोड़ 22 लाख रुपए का कार्य करवाया जा चुका है। पूरा प्रोजेक्ट तीन चरणों में तैयार किया जाएगा। पहले चरण में जॉगिंग ट्रैक, पौधे व गार्डन के साथ अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

एक किलोमीटर में फैला है अमृत सरोवर

जोधपुर के अमृत सरोवर एक किलोमीेटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां दीपावली तक नावें चलाने की योजना है। साथ ही फूड कोर्ट, जॉगिंग ट्रैक, किड्स जोन, योगा एरिया और मेडिटेशन प्लेटफार्म जैसी अनेक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। सरोवर के एक किमी के क्षेत्र में प्रथम चरण में राज्य वित्त आयोग, मनरेगा, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत और स्वच्छ भारत मिशन के कोटे से राशि खर्च की गई है।

तैयार होने के बाद जेडीए को देने का प्रस्ताव

गत दिनों कलक्टर गौरव अग्रवाल ने जिला परिषद सीईओ डॉ. धीरज कुमार सिंह के साथ यहां दौरा किया। डॉ. सिंह ने कलक्टर को सरोवर के तैयार हो जाने के बाद जेडीए को देने का प्रस्ताव दिया है। कलक्टर ने भी इस बात पर सहमति जताई है। डॉ. सिंह ने बताया कि इससे बनाड़ पंचायत को एक निश्चित आय होगी।

ये सुविधाएं होंगी विकसित

अमृत सरोवर में जॉगिंग ट्रैक, थीम पार्क, मेला स्पेस, ओपन थिएटर, योगा एरिया, अरबन हाट, बड्र्स फीडिंग एरिया, प्लांटेशन एरिया, वाटर ब्रिज, लाइट पोल, दुकानें व फूड स्टॉल भी विकसित की जाएंगी। इसके अलावा सेल्फी पॉइंट, फाउंटेन की सुविधा भी विकसित होगी।

20 हजार से अधिक पौधे लगा रहे

सरोवर के किनारों पर विभिन्न प्रकार के 20 हजार से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। सरोवर के पास गार्डन विकसित किया जा रहा है। इसके बनने से शहर सहित आसपास के गांवों के लोगों को घूमने-फिरने के लिए नया स्थल मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Priyanka Bishnoi Death: आरएएस प्रियंका के इलाज की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम आज जोधपुर आएगी