16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Jail : जोधपुर जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत पर कड़ी कार्रवाई, किए गए एपीओ

Jodhpur Jail : राजस्थान के सेंट्रल जेल जोधपुर में कैदियों के रोजा इफ्तार का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जेल प्रशासन ने तत्काल सर्च अभियान चलाया। वहीं एक अन्य मामले में देर रात जोधपुर जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत को एपीओ कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur Jail Superintendent Pradeep Lakhawat Strict action made APO

जोधपुर सेंट्रल जेल से वायरल हुई रोजा इफ्तार पार्टी की फोटो। फोटो पत्रिका

Jodhpur Jail : राजस्थान के सेंट्रल जेल जोधपुर में कैदियों के रोजा इफ्तार का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जेल प्रशासन ने तत्काल सर्च अभियान चलाया। शनिवार देर रात जेल के सभी वार्ड की तलाशी ली गई। इसमें 13 मोबाइल और 11 सिमकार्ड बरामद हुए हैं। इसमें 11 मोबाइल शौचालयों-नालियों और फर्श में छुपाए गए थे, जबकि 2 मोबाइल बंदियों के पास मिले।

जोधपुर जेल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 13 मार्च को एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो जेल में रोजा खोलने वाली बैरक का है। फोटो के आधार पर जेल में बंदियों की तलाशी ली गई थी। जेल प्रशासन ने जेल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व जेल में मोबाइल का उपयोग करने के आरोप में संबंधित कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

नरपत से फोन लाया था सलीम

वायरल फोटो के आधार पर सामने आया कि वहिद खान, वसीम खान, सुभाष, शेखर और करीम ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की। सेल्फी लेने वाला कैदी सलीम वार्ड 10 की बैरक संख्या 2 के बंदी नरपत पुत्र चौथाराम से लेकर आया था। इसके बाद नरपत के वार्ड की तलाशी जिसमें उसके बिस्तर से एक मिनी कीपैड मोबाइल बिना सिमकार्ड बरामद हुआ।

अन्य कैदी करीम से एंड्राइड मोबाइल मिला। जेल प्रशासन की सख्ती के बाद कैदी भूख हड़ताल पर उतर आए। उन्होंने रविवार को रोजा नहीं खोला।

जोधपुर जेल अधीक्षक एपीओ

वहीं एक अन्य मामले में देर रात जोधपुर जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत को एपीओ कर दिया गया है।