सीकर

पद्मावत विवाद : शेखावाटी के लोगों में फिल्म पद्मावत के विरोध में भारी आक्रोश, भंसाली व प्रसून जोशी का पुतला फूंका

Padmavati Controversy : फिल्म पद्मावत को हिन्दू धर्म की भावनाएं आहत करने वाली बताकर फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की।

2 min read
Jan 24, 2018
Padmaavat

पलसाना (सीकर).

कस्बे में फिल्म पद्मावत के विरोध में मंगलवार को सर्वसमाज और हिन्दूवादी संगठनों आक्रोश रैली निकालकर रामलीला मैदान में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। इस दौरान लोगों ने फिल्म के विरोध में जमकर नारेबाजी कर उपतहसील में ज्ञापन भी सौंपा। लोग रामलीला मैदान स्थित शेखावत विश्राम भवन से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए पुराना बाजार, होली चौक से बड़ापाना होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर खंडेला रोड़ स्थित उपतहसील कार्यालय पहुंचे।

जहां लोगों ने कार्यालय कर्मियों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर फिल्म पद्मावत को हिन्दू धर्म की भावनाएं आहत करने वाली बताकर फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। इससे पहले पुलिस ने लोगों को उपतहसील कार्यालय में जाने से रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन उग्र लोगों की भीड़ के आगे पुलिस की एक ना चली और लोग उपतहसील कार्यालय परिसर में घुस गए और नायब तहसीलदार के कार्यालय के आगे फिल्म के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

ज्ञापन देने के बाद लोग वापस रामलीला मैदान आ गए और वहां फिल्म निर्माता निदेशक संजय लीला भंसाली और सेंसर बोर्ड के प्रसून जोशी का पुतला फूंका। इस दौरान भी लोगों ने काफी देर तक नारेबाजी कर फिल्म का विरोध जताया। लोगों ने सरकार से मांग की है कि समय रहते फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगाई तो आन्दोलन तेज किया जाएगा।

इस दौरान महेन्द्रसिंह शेखावत, रूपसिंह शेखावत, गोविन्दसिंह चौहान, महेन्द्र शर्मा, हरिओम भातरा, सुभाष सोलेरा, महावीरसिंह, गोपाल चाटिया, सुरेन्द्रसिंह, श्रीराम अग्रवाल, गजेन्द्रसिंह, मोहन कुमावत, सुनील सिंह, मुकेश पंच, शिवराज सिंह, भवानीसिंह, बनवारी लाल कुमावत, कैलाश सिंह बरसिंहपुरा, जोरावरसिंह, हरीश कादिया सहित काफी संख्या में सर्व समाज और हिन्दुवादी संगठनों के लोग मौजूद थे।



रामगढ़ शेखवाटी. पद्मावत फिल्म पर बैन की मांग को लेकर मंगलवार को युवाओं के विभिन्न संगठनों ने सेठ आर.एन.रूइया राजकीय पीजी महाविद्यालय से रैली निकालकर पुराना बस स्टैंड पर फिल्मकार संजय लीला भंसाली का पुतला जलाकर जलाया और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पद्मावत फिल्म को बैन करने की मांग की गई।

वक्ताओं ने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करने वाली पद्मावत फिल्म को बैन करने की मांग की। इस अवसर पर करणी सेना के प्रतापसिंह नारी, एबीवीपी के सचिन शेखावत, रितिक जाड़ीवाल, लक्ष्य इन्दोरिया, शाहिल शर्मा, सीताराम पीपलवा, विष्णु चोटिया, भवानीसिंह खोटिया आदि कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

Padmavat Controversy: बोले गहलोत- बीजेपी ने जानबूझकर दिया विवाद को हवा, जातियों को भड़काया जा रहा
Published on:
24 Jan 2018 11:51 am
Also Read
View All