सीकर

Rajasthan News : रेलवे से नया अपडेट, 6 ट्रेनों का बदला रूट, जानें इनके नाम

Railways New Update : रेलवे से आया नया अपडेट। रेलवे ने 6 ट्रेनों का रूट बदला। यह करीब डेढ़ माह तक चलेगा। जानें ट्रेनों के नाम।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2024, 11:36 AM IST
Railways New Update 6 trains Route Changed Ringas know their Names

Railways New Update : रेलवे से आया नया अपडेट। जयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कोनकोर्स निर्माण के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट बदला है। इसके चलते आगामी डेढ़ महीनों तक छह ट्रेन रींगस के रास्ते गुजरेगी। इस दौरान ट्रेनों का स्टेशन पर ठहराव भी होगा।

डेढ़ महीने तक रींगस होकर गुजरेगी ट्रेनें

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 20487 28 नवंबर से 9 जनवरी तक बाड़मेर से दिल्ली जाते समय तथा ट्रेन संख्या 20488 इसी दिन से दिल्ली से बाड़मेर जाते समय रींगस स्टेशन पर ठहराव करते हुए यात्रा पूरी करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 22995 दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट 29 नवंबर से 13 जनवरी तक दिल्ली से जोधपुर व गाड़ी संख्या 22996 जोधपुर से दिल्ली जाते समय रींगस का मार्ग अपनाएगी।

रींगस स्टेशन पर होगा ठहराव

रेलवे के अनुसार इसी तरह गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम 29 नवंबर से 13 जनवरी तक जैसलमेर से काठगोदाम व गाड़ी संख्या 15014 28 नवंबर से 12 जनवरी तक काठगोदाम से जैसलमेर जाते समय रींगस स्टेशन पर रुकते हुए जाएगी।

Updated on:
26 Nov 2024, 11:36 AM IST
Published on: